भाजपा सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार है। हम सब खुद गिरफ्तारी देने जाएंगे।
मोदी सरकार के इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
एफआईआर पॉलिटिक्स को लेकर बुरी तरह भड़के किसान नेता
कांग्रेसी साजिश का हर स्तर पर मुकाबला किया जाएगा।
Cg24 आजतक न्यूज़
बालोद :– केंद्र सरकार ने किसानों के पक्ष में बड़ा फैसला लेते हुए तय किया है कि डीएपी फर्टिलाइजर के एक बैग पर अब किसानों को 1200 रुपये की छूट दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में डीएपी फर्टिलाइजर पर दी जाने वाली सब्सिडी में 140 फीसदी इजाफे का फैसला लिया गया। इससे किसानों को 2400 रुपये में मिलने वाला डीएपी फर्टिलाइजर का एक बैग अब 1200 रुपये में ही मिल जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन साहू ने डीएपी खाद के लिए सब्सिडी में 140 प्रतिशत की वृद्धि किए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। बता दें कि अब तक डीएपी फर्टिलाइजर के एक बैग पर किसानों को 500 रुपये की ही छूट मिलती थी। पवन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय से किसान व्यापक स्तर पर लाभान्वित होंगे। डीएपी खाद की प्रति बोरी सब्सिडी की राशि में कभी भी एक बार में इतनी वृद्धि नहीं की गई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह फैसला भी किसान कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
● एफआईआर पॉलिटिक्स को लेकर बुरी तरह भड़के किसान नेता ●
राजनीतिक गलियारों में टूलकिट का मामला तुल पकड़ता जा रहा है। बीजेपी ने एक टूलकिट का हवाला देते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि पार्टी इस टूलकिट के जरिए कोरोना महामारी के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने साजिश कर रही है। विगत दिनों पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट के जरिए दस्तावेज साझा किए, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज करवाई जा रही है। किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन साहू इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बुरी तरह भड़के नजर आए। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नरेंद्र मोदी का विरोध कर ले लेकिन देश का विरोध न करे। प्रदेश की कांग्रेस सरकार में दम है तो इस पर अपराध दर्ज करे। बीजेपी के कर्यकर्ता घबराने वाले नहीं हैं। कांग्रेसी साजिश का हर स्तर पर मुकाबला किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ थाने में कांग्रेस शिकायतें दर्ज करवा रही है। भाजपा सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार है। हम सब खुद गिरफ्तारी देने जाएंगे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904