Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

वार्षिक परीक्षा 2020-21 के अंतर्गत ऑनलाइन मोड में प्रायोगिक परीक्षा आयोजित करने के लिए समय-सारणी घोषित

Cg24 आजतक न्यूज़

अरमरीकला – मदनलाल साहू शासकीय महाविद्यालय अरमरीकला जिला बालोद के समस्त नियमित एवं अमहाविद्यालयीन/ भूतपूर्व परीक्षार्थियों के लिए वार्षिक परीक्षा 2020-21 के अंतर्गत ऑनलाइन मोड में प्रायोगिक परीक्षा आयोजित करने के लिए समय-सारणी घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी प्रश्न पत्र आनलाइन मोड में कक्षावार बनाऐ गये व्हाट्सएप ग्रुप, महाविद्यालय के वेबसाइट एवं महाविद्यालय के कार्यालय से प्राप्त कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को महाविद्यालय में उत्तर पुस्तिका जमा करना होगा । ऑनलाइन मोड में मौखिक प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रायोगिक परीक्षा 22/05/2021 से 05/05/2021 तक आयोजित किया जाऐगा, जिसके अंतर्गत बीए, बीएससी भाग एक, दो एवं तीन के भौतिक शास्त्र, प्राणी शास्त्र ,रसायन शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, कम्प्यूटर साइंस भूगोल, पर्यावरण अध्धयन एवं मानव अधिकार विषयों की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित किया जाऐगा। समय-सारणी कक्षा एवं विषय वार महाविद्यालय के वेबसाइट एवं सूचना पटल तथा कक्षावार बनाऐ गये व्हाट्सएप ग्रुप में उपलब्ध है।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सपना कार ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा के प्रश्नों के उत्तर परीक्षार्थी अपने निवास स्थल में रह कर लिखेंगे। महाविद्यालय में उत्तरपुस्तिका निर्धारित तिथि एवं समय में जमा लिए जाएंगे। निर्धारित समय में उत्तर पुस्तिका जमा नहीं करने एवं मौखिक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वालों को प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित मान लिया जाऐगा । मौखिक परीक्षा में उपस्थित होने के लिए गूगल मीट का लिंक मौखिक परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट के पूर्व कक्षा के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में उपलब्ध हो जाएंगे। शासन से निर्धारित कोरोना संक्रमण के बचाव के साधनों का प्रयोग करते हुए एक मोबाइल/ कंप्यूटर पर चार-पांच विद्यार्थी बारी बारी से 3-4 मिनट के अंतराल में भी मौखिक परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *