राजनांदगांव रिपोर्टर —-के एस ठाकर
-पूरे प्रदेश में इन दिनों भाजपा और कांग्रेस द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है । दोनों ही प्रमुख पार्टियां आए दिन एक दूसरे के विरुद्ध धरना प्रदर्शन एवं नारेबाजी कर रहे हैं । जहां कुछ दिन पहले कांग्रेसीयो द्वारा पूरे प्रदेश में खाद की कीमतों की बढ़ोतरी तथा कोरोना के वैक्सीनेशन को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया । वहीं आज भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के आव्हान पूरे प्रदेश मे महासमुंद के महिला एवं बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना मे दी जाने वाली सामग्री तथा रेडी टू इट कार्यक्रम में हुए अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन एवं नारेबाजी किया गया । धरना प्रदर्शन के क्रम में राजनांदगांव जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव के मार्गदर्शन ,प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा मेश्राम ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष किरण साहू के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की । प्रदर्शनकारियों ने महासमुंद के महिला बाल विकास में हुए भ्रष्टाचार एवं अनियमितता की उच्च स्तरीय जांच करने दोषियों के विरुद्ध सख्त कारवाही करने की मांग रखी ।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार एवं अनियमितता का खेल महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के संरक्षण में हो रहा है अतः उन्हें भी बर्खास्त किया जाए ।
उनका कहना है कि प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है विभाग के अधिकारी अपने ही उच्च अधिकारी के विरुद्ध कथित अनियमितताएं भ्रष्टाचार को लेकर धरने पर बैठा हो। शासन द्वारा भ्रष्टाचार अनियमितता की जांच ना करके भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले अधिकारी को ही प्रताड़ित किया जा रहा है ।
धरने पर बैठे भाजपा महिला मोर्चा ने मांग की है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने अधिकारी को सुरक्षा मुहैया करा जाए ।
महासमुंद के महिला बाल विकास में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की उचित जांच हो दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाय । यह तो केवल एक जिले का मामला है पूरे छत्तीसगढ़ में इसी प्रकार भ्रष्टाचार अनियमितताओं का बोलबाला है एवं सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण प्रदान कर रही है ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904