Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

छत्तीसगढ़ के प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के हित पर लिया बड़ा निर्णय :- कमल वर्मा

https://youtu.be/owrErsKB0cU
वीडियो देखे

राजनांदगांव रिपोर्टर— के एस ठाकुर
छत्तीसगढ़ के अनेक कर्मचारी संगठन तृतीय श्रेणी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति में जो 10% नियुक्ति देने का प्रावधान था उसको समाप्त करने एवं मृत कर्मचारी के परिवार के आश्रित एक सदस्य को अनिवार्यता अनुकंपा नियुक्ति देने की मां समय-समय पर सरकार से करते आ रहे थे ।कर्मचारियों की यह मांग विगत 2-3वर्षों से लगातार चली आ रही थी । विभिन्न कर्मचारी संगठन अपने अपने कैडर- संघ के माध्यम इसी मांग को लेकर सरकार का समय-समय पर ध्यान आकृष्ट कर ज्ञापन भी थे सौंपा करते थे ।
देर से ही सही छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के हित मैं एवं उनकी भावनाओं तथा मांगों को ध्यान में रखते हुए अनुकंपा नियुक्ति में जो 10 ०/० का सीलिंग था उसको 31 मार्च 2022 तक के लिए सिथिल कर दिया है । सरकार ने कर्मचारियों को या भरोसा दिलाया है कि उनकी उचित एवं जायज मांगों पर हमेशा नीतिगत एवं सहानुभूति पूर्वक विचार कर निर्णय लेती रहेगी। प्रदेश के लाखों कर्मचारी के हित में सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय की प्रति छत्तीसगढ़ के सभी कर्मचारी संगठनों ने भूपेश सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कर्मचारी हित में निर्णय लिए के लिए आभार व्यक्त किया है।
छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने प्रदेश के सभी अधिकारी कर्मचारियों की ओर से सरकार के इस निर्णय के लिए सरकार एंव पूरी कैबिनेट को साधुवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *