Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भाजपा मण्डल खेरथा ने डॉ रमन सिंह के ऊपर किये FIR और टूलकिट के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

Cg24 आजतक न्यूज


देवरीबंगला :-भारतीय जनता पार्टी खेरथा मण्डल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा. जी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह द्वारा कांग्रेस टूल किट संदर्भ में किये गए ट्वीट का पूर्ण समर्थन करते हुए कांग्रेस पार्टी के ऊपर विश्व भर में देश की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया ।भ्रष्टाचार के आगोश में डूबी कांग्रेस पार्टी व सत्ता के मद में मदमस्त प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला गया।पार्टी के एक एक कार्यकर्ता जेल जाने के लिए तैयार है ।
हैस टैग #भूपेशहमेभीकरोगिरफ्तार’ नारो की तख्ती लेकर भारतीय जनता पार्टी खेरथा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निवास स्थान व स्थानीय स्तर पर सोशल डिस्टनसिंग के साथ धरना प्रदर्शन किया। मण्डल अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल , सांसद प्रतिनिधि हरीश कटझरे, प्रदेश सहसंयोजक मछुआ प्रकोष्ठ शिवकुमार धरमगुडे, प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा सदस्य चेमन देशमुख, जिला महामंत्री किशोरी साहू, रामलाल नायक, महामंत्री सुरेश केशरवानी, जनपद उपाध्यक्ष पोषण बनपेला, मण्डल मंत्री हेमलाल देशलहरे, भुनेश्वरी ठाकुर, उर्मिला साहू, जनप सदस्य, पुनिया ठाकुर, टूमन साहू, आरटीआई जिला सदस्य विवेक वैष्णव,संदीप बाजपेयी, जिला उपाध्यक्ष अजा मोर्चा डिशोक जांगडे, धरम बगरिया, हेमलाल चनाप, गिरधारी ठाकुर, डिसम ठाकुर, मुकेश सेन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *