Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कांग्रेस के टूलकिट के खिलाफ दल्ली राजहरा भाजपा का धरना प्रदर्शन

cg24 आजतक न्यूज

प्रदेश एवं जिला संगठन के आदेश पर दल्ली राजहरा भाजपा मंडल द्वारा टूलकिट एवं भाजपा नेताओं पर एफआईआर के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने कहा कि इस कोरनो महामारी में जब सारा देश एकजुट हो कर लड़ रहा है तब कांग्रेस द्वारा ओछी राजनीति कर टूल किट के माध्यम से वैश्विक पटल पर देश एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि को धूमिल करने के षड्यंत्र रचा जा रहा था जिसके पर्दाफाश के साथ ही कांग्रेस का देश विरोधी चेहरे सबके सामने आ गया है ।छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग किया है और बदले की भावना से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं पर बेबुनियादी एफ आई आर दर्ज किया है जिसके विरोध में आज दल्ली राजहरा मंडल के कार्यकर्तओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी नेताओं के खिलाफ हुए फर्जी एफआईआर के विरोध में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। जिसमे विभिन्न वार्डो एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिया गया। उक्त कार्यक्रम में राजहरा मण्डल में निवासरत प्रदेश ,जिला एवम मण्डल पदाधिकारी , कार्यकारिणी सदस्य , भाजपा पार्षदगण, सभी मोर्चा , प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी तथा ज्येष्ठ- श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *