Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आतंकवाद विरोधी दिवस: कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ


बालोद cg24 आजतक न्यूज


कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे अधिकारियों-कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ‘‘आतंकवाद विरोधी दिवस‘‘ संबंधी शपथ दिलाया। कलेक्टर ने शपथ दिलाया कि ‘‘हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, समाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुॅचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं। शपथ लेने वालों में अपर कलेक्टर ए.के.बाजपेयी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थामस, श्रीमती प्रेमलता चंदेल, अभिषेक दीवान, सुब्रत प्रधान सहित संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *