Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

टूलकिट’ मामले में पूर्व सीएम रमन सिंह को नोटिस जारी, कहा- 24 मई को साढ़े 12 बजे घर पर रहें, पुलिस आएगी पूछताछ करने

टूलकिट मामले को लेकर प्रदेश के सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। मामले को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह, संबित पात्रा सहित कई भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मामले को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह को नोटिस जारी किया गया है। पूर्व सीएम रमन सिंह ​को जारी नोटिस में कहा गया है कि आप 24 मई दोपहर साढ़े 12 बजे अपने घर पर उपस्थित रहें। इस दौरान पुलिस आपके घर पर आकर पूछताछ करेगी। बता दें कि टूलकिट मामले को लेकर पूर्व सीएम रमन सिंह, संबित पात्रा पर सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज किया गया है, जिसमें गैर जमानती और जमानती धारा लगाए गए हैं।

डॉ . रमन सिंह के अनुसार कल प्रदेश स्तरीय जेल भरो का आंदोलन किया जाएगा। कार्यकर्ता थाने के सामने जाकर गिरफ्तारी देंगे। मैं भी सिविल लाइन थाने में जाकर गिरफ्तारी दूंगा ( खबरों के अनुसार )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *