
कुसुमकसा –कुसुमकसा बालोद मार्ग में कुसुमकसा से 2 किलोमीटर दूर शाम लगभग 6 बजे कार व मोटरसाइकिल की जबरदस्त भिंड़त होने से मोटर साईकल चालक खुमनलाल कोठारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी ,वही उनकी गुड़िया ( उम्र लगभग 3 -4वर्ष) की अस्पताल पहुंचते के पहले ही मौत हो गयी वही एक बच्ची ( उम्र लगभग 6-7 वर्ष )का प्राथमिक उपचरार्थ शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा में किया जा रहा है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है व उसे जिला अस्पताल उपचार हेतु रिफर करने की तैयारी चल रही है वही मोटर सायकिल सवार घायल महिला को व कार चालक को 108 से बालोद जिला अस्पताल उपचारार्थ ले जाया गया , जहां घायल महिला की हालत भी नाजुक है व उसे बड़े अस्पताल रिफर करने की जानकारी मिली है।

घटनास्थल का मंजर दर्दनाक था मोटर सायकिल में सवार सभी अलग अलग सड़क में लहूलुहान पड़े थे दोनों बच्चीया व महिला की सांस चल रही थी घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों का हुजूम सहायता के लिए पहुंच गया व बालोद की ओर से आ रही एक निजी चार पहिया इको वाहन चालक से निवेदन करने पर दोनों बच्ची यो को शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा उपचारार्थ भेजा गया ,घायल महिला व घायल कार चालक को पुलिस की जीप में दल्लीराजहरा अस्पताल ले जा रहे थे कि जानकी पेट्रोल पम्प के पास 108 वाहन पहुंचने से दोनों घायलों को 108 से जिला अस्पताल भेजा गया ,घटना की जानकारी मिलते ही राजहरा पुलिस आधे घण्टे में घटनास्थल पहुंच गयी थी
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार मोटर सायकल क्रमांक सी जी 24E 8791 में पुरुष ,महिला व दो बच्चों के साथ बालोद की ओर से आ रहे थे व कार क्रमांक सी जी 04 C Z 8100 कुसुमकसा से बालोद की ओर जा रहा था कि घटनास्थल में जबरदस्त भिंड़त हो गयी ,मोटर सायकल व कार दोनों काफी छतिग्रस्त हो गए है ,घटनास्थल पर एक नई स्टील की बाल्टी मिलने पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि मोटर सायकिल सवार कही शादी समारोह में जा रहे थे
राजहरा थाना के थाना प्रभारी ने बताया कि मोटर सायकल चालक के जेब से आधार कार्ड व ड्रायविंग लायसेंस व एक मोबाइल मिला है ,आधार कार्ड के अनुसार मृतक खुमानसिंह कोठारी ग्राम देंगणापार पोस्ट कोबा (मालीघोरी)जिला बालोद के रूप में पहचान हो रही है मृतक खुमानसिंह कोठारी का शव चिखलाकसा के व मृतक बच्ची का शव शहीद अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है ,वही कार चालक बालोद का बताया जा रहा है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904