सेंटर प्रभारी डॉ. प्रदीप जैन ने कहा सही सेवा भाव से ही ऐसे महामारी से हम सब आपसी सहयोग व कर्तव्य से लड़कर जीत सकते है।



Cg24 आजतक न्यूज
बालोद cg24 आजतक न्यूज :-आज महावीर कोविड सेंटर डिस्चार्ज हुए सभी पेशेंट को जनपद सदस्य संजय बैस ने भाप मशीन फेस शील्ड मास्क सेनेटाइजर और पौधे प्रदान किये संजय बैस ने अपने उद्बोधन में कहा कि वास्तव में जिले के लिये महावीर कोविड सेंटर वरदान है यहाँ पर लगे हुए सभी लोग सेवा भाव से अपना कर्तव्य का निर्वह कर रहे है महावीर कोविड के प्रमुख डॉ प्रदीप जैन हम सबके आदर्श और प्रेरणा है इनसे ही कुछ समाज के लिये सेवा करने की लालसा होती है मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हु की मुझे सेवा भावी संस्था में कुछ करने का मौका मिला संजय बैस ने आगे कहा कि आज जो डिस्चार्ज हो रहे है कोरेना को मात देकर बाहर है उन्हें मैं बधाई देता हूं और लोगो को जागरूकता का संदेश का आह्वान करता हु डॉ प्रदीप जैन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं संजय बैस एवम सभी साथियों का धन्यवाद करता हु जो महावीर कोविड सेंटर में सेवा भाव की सोच लेकर आये हम सब ऐसी ही एक दूसरे की मदद से ऐसे कोई भी महामारी से जंग जीत सकते है संजय बैस का आभार व्यक्त करता हु आज इस कार्यक्रम में डॉ नसीम खान देवराज जैन गांधी सिन्हा हितेश गुप्ता पुष्पजीत बैस मौजूद रहे।




CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904