Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

“गांव गांव जाबो सब ला जगाबो और क़ोरोना मुक्त गांव बनाबो ” :- रामसिंह ठाकुर बालोद एसडीएम

Cg24 आजतक न्यूज

“गांव गांव जाबो सब ला जगाबो और क़ोरोना मुक्त गांव बनाबो” के तहत एसडीएम राम सिंह ठाकुर लगातार ग्रामीण क्षेत्रो मे जाकर ग्रामीणों को कोऱोना के प्रति कर रहे जागरूक..

बालोद-विगत दिऩो कोरोना से जंग जीत कर वापस अपने दायित्वों का निर्वाहन करने लौटे बालोद एसडीएम राम सिंह ठाकुर लगातार ग्रामीण क्षेत्रो का दौरा कर ग्रामीणों को टीकाकरण कराने प्रेरित कर रहे है। एसडीएम ठाकुर ने “गांव गांव जाबो सब ला जगाबो और कोरोना मुक्त गांव बनाबो” के तहत ग्राम अरौद का निरीक्षण किया वहा उपस्थित ग्रामीणों से कोरोना रोकथाम के विषय को लेकर चर्चा की और ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक किया साथ ही ग्रामीणों को मास्क पहनने,सोशल डिस्टेंस और लाकडाउन के नियमो का पालन करने की अपील की।

कंटेनमेंट जोन का कर रहे निरीक्षण,दे रहे दिशा निर्देश-

विगत दिनो बालोद एसडीएम राम सिंह ठाकुर ने ब्लाक के कंटेनमेंट जोन ग्राम तरौद,परशोदा, सिवनी का निरीक्षण किया ईस दौरान मौके पर उपस्थित सरपंच सचिव, रोजगार सहायक,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,मितानिन एवं ग्रामीणों को एहतियात बरतने की सलाह दी साथ ही उन्हे आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *