Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

एडीबी प्रोजेक्ट सड़क परियोजना में अधिकारियों के संरक्षण में हो रहा भ्रष्टाचार :-शिवसेना

डौंडीलोहारा cg24 आजतक न्यूज

शिवसेना नेता संदीप कसार ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार पर बात करते हुए प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि लोक निर्माण विभाग की बहुप्रतीक्षित एडीबी प्रोजेक्ट की छत्तीसगढ़ राज्य सड़क परियोजना की लगभग 70 करोड़ की लागत से डोंगरगांव खुज्जी पिनकापार _जेवरतला मार्ग का उन्नयन एवं पुनर्निर्माण का कार्य जारी है उक्त कार्य का कार्य आदेश दिनांक 30 अगस्त 2019 है और पूर्णता दिनांक की अवधि 20 माह जो की पूर्णता समाप्त हो चुकी है उक्त सड़क निर्माण परियोजना के निर्माण कार्य में आलम यह है कि ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से भारी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का खेल जारी है उक्त निर्माण कार्य में गुणवत्ता और घटिया से घटिया स्तर की सामग्रियों का इस्तेमाल से इनकार नहीं किया यहां तक कि पानी की क्यूरिंग इतनी कमजोर और लचर है कि कुछ कहा ही नहीं जा सकता उक्त निर्माण में ठेकेदार अधिकारी ज्यादा से ज्यादा कमाना चाहते हैं इतने बड़े प्रोजेक्ट को ऐसे हाथों में देखकर अफसोस होता है जिससे कि बंदरबांट के सिवा और कुछ नजर नहीं आता है उक्त निर्माण कार्य को क्या चारागाह समझ लिया गया है भ्रष्टाचार करने के लिए ,,70 करोड़ की लागत की यह परियोजना, महिला बाल विकास मंत्री के जिले की है क्या मंत्री महोदया ने उक्त निर्माण परियोजना का निरीक्षण भी किया है या फिर किसी प्रशासनिक अधिकारियों की निगाह भी गई है या फिर जानबूझकर देखना ही नहीं चाहते निर्माण कार्य को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग की भूमिका भी संदेहास्पद है ? क्या 70 करोड़ लागत की उक्त परियोजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जायेगी ठेकेदार अधिकारियों की मिलीभगत से और और बंदरबांट से उक्त सड़क निर्माण कार्य में लगातार ठेकेदार द्वारा भ्रष्टाचार करते हुए गुणवत्ता हीन सामग्रियों का प्रयोग किया जा रहा है जिसे अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है आपसी मिलीभगत से उक्त कार्य में साइडरेन भी दोयम दर्जे का मटेरियल उपयोग करते हुए बनाया गया है और पानी क्यूरिंग तो पूछो मत वर्तमान में समय सीमा समाप्त होने के कारण भी ठेकेदार और अधिकारी भी आनन-फानन में जल्द जल्द काम निपटाने के फेर में लगे हैं उक्त निर्माण कार्य स्थल पर एबीपीएल चलित प्रयोगशाला वाहन की गतिविधियां भी संदिग्ध है क्या उस वाहन को निर्माण कार्य में खानापूर्ति के लिए रखा गया है या फिर मटेरियल के सही टेस्टिंग और मानिटरिंग के लिए शिवसेना संदीप कसार ने उक्त निर्माण कार्यों का शिव सैनिकों सहित निरीक्षण किया और साथ ही साथ निर्माण निर्माण स्थली ग्रामीणों से निर्माण कार्य को लेकर बातचीत की जिससे आम ग्रामीण ठेकेदार के कार्यों से असंतुष्ट और नाराज प्रतीत हुए उक्त निर्माण कार्यों के निर्माण एजेंसी द्वारा निर्माण कार्यों के मापदंडों की धज्जियां उड़ाई जा रही है निर्माण कार्य में गुणवत्ताहिन सामग्री का प्रयोग , पुल पुलिया के आसपास डायवर्सन संबंधी रोकथाम बोर्ड संकेतक बोर्ड जिससे दुर्घटना ना हो का भी अभाव है पानी क्यूरिंग के लिए जो टैंकर इस्तेमाल किया जा रहा है जो कि महाराष्ट्र पासिंग वाहन है उसके दस्तावेज को लेकर भी संदेह है साथ ही साथ फुल सुंदरी के नाले का पानी ठेकेदार द्वारा दोहन किया जा रहे हैं जब ठेकेदार के पास पर्याप्त पानी क्यूरिंग की व्यवस्था ही नहीं है तो निर्माण कार्य में क्यूरिंग कहां से होगी निर्माण कार्य में लगे सभी वाहनों से संबंधित दस्तावेजों की जांच भी की जानी चाहिए क्योंकि बहुत सारे वाहन कंडम नजर आ रहे हैं बडभूम
पंचायत से मुरूम खनन का कार्य भी हो रहा है इसी तरह पुल पुलिया के निर्माण में भी भारी भ्रष्टाचार होने की बात करते हुए शिवसेना नेता ने बताया कि पुराने टूटे-फूटे पाइपों को पुल पुलिया के निर्माण में सीमेंट का घोल चढ़ाकर इस्तेमाल किया जा रहा है जोकि ठेकेदार के रुपया कमाने की भूख और ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है साथ ही साथ जेवरतला की ओर से बंन रहे डामर की सड़क अपनी कहानी खुद बयां कर रहे हैं उक्त सड़क में सिर्फ और सिर्फ गिट्टी नजर आ रही है ऐसा लगता है कि ठेकेदार द्वारा डामर के नाम पर जले ऑयल का इस्तेमाल किया जा रहा है डामर तो कहीं नजर ही नहीं आ रहा है एशियन डेवलपमेंट बैंक के प्रोजेक्ट में ऐसे ठेकेदार को काम देना जो की मिलीभगत से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दे, सरासर गलत है उक्त निर्माण कार्य को अभी भी संज्ञान में नहीं लिया गया क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय होगा एडीबी के प्रोजेक्ट ऑफिसर वर्मा के संज्ञान में क्या यह सब बातें नहीं होगी जब इतने बड़े प्रोजेक्ट को ठेकेदार को सौंपा गया है तो उसके निर्माण कार्य को संज्ञान लेना उनकी निगरानी करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं और उक्त भ्रष्टाचार के लिए स्थानीय मंत्री क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ साथ जिला प्रशासन भी बराबर का जिम्मेदार होगा अंत में शिवसेना नेता संदीप कसार ने ऐसे भ्रष्ट ठेकेदार पर अंकुश लगाने की आवश्यकता बताते हुए उक्त सड़क निर्माण का निरीक्षण एवं भ्रष्टाचार की जांच करते हुए निर्माण एजेंसी के कार्यों पर रोक लगाते हुए आर्थिक भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने जिला प्रशासन एवं मुख्यमंत्री से की है जिससे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हो सके और क्षेत्र की जनता को राहत प्राप्त हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *