

गुंडरदेही cg24 आजतक न्यूज
दल्ली राजहरा शहीद अस्पताल में ग्राम स्तर पर covid 19 के फैलाव को कैसे रोके और जो लोग covid 19 से ग्रसित है ( होम आइसोलेशन) तथा जो covid 19 बीमारी के संशयित है उनकी किस प्रकार गांव में देखभाल की जाएं, गंभीर मरीजों को कैसे पहचाना जाए और कब उनको अस्पताल भेजा जाए ताकी किसीकी भी covid 19 से मृत्यु ना हो और उनको सही समय पर सही इलाज मिले इस पर विस्तृत रूप से चर्चा गयी। इस ट्रेंनिग में उनको पल्सऑक्सिमेटर से ऑक्सिजन की मात्रा को कैसे नापना है, सांस की गति को कैसे नापना है, प्रोनिंग पोजीशन कैसे करने है, 6 मिनिट वाल्क टेस्ट कैसी करनी है तथा फेफड़ों का व्यायाम आसान तरीके से कैसे करना है इत्यादि के बारे प्रात्यक्षिक दिखाके जानकारी दी गयी।

यह ट्रेंनिग शहीद अस्पताल के सामाजिक स्वाथ्य विभाग के तरफ से आयोजित की गई थी जिसमें सामाजिक स्वास्थ्य विभाग के डॉ. प्रेरणा के साथ, डॉ श्रीनिधी, सिस्टर कुलेश्वरी दीदी, सिस्टर नेहा, सिस्टर सुमन, तथा शासकीय नैमीचंद जैन कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय NSS राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक करण कोरेठी और स्वयंसेवयिका कल्पना बम्बोडे़ ने प्रमुख भूमिका निभाई । इस ट्रेंनिग में डोंडी ब्लॉक के 250 मितानिन ( आशा) को डॉ. प्रियदर्श तुरे द्वारा संचालित युमत्ता फाउंडेशन तरफसे पल्सऑक्सिमेटर दिये गए। जिसका वितरण शहीद हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सक तथा निर्देशक डॉ. सैबल जाना द्वारा किया गया साथ ही डॉ. जाना सर ने सभी कार्यकर्ताओं को covid 19 से किसीका मृत्यु ना हो इसके लिये काम करने की शपथ भी दिलाई ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904