cg24 आजतक न्यूज
लोहारा में आयोजित धरना में जिलाध्यक्ष कृष्णकान्त पवार, देवलाल ठाकुर ,जयेश ठाकुर ,होरीलाल रावटे तथा रूपेश सिन्हा शामिल होंगे ।
डौंडी लोहारा — प्रदेश भाजपा के निर्देश पर भाजपा के पूर्व मुख़्यमंत्री एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा सहित अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ छत्तीसगढ़ के थानों में एफ आई आर किये जाने से आक्रोशित भाजपाइयों द्वारा डौंडी लोहारा मंडल सहित जिले के सभी मंडलों में स्थित पुलिस स्टेशन (थाना ) के सामने कल 24 मई को संगठन द्वारा नामित 5-5 भाजपा नेताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने बताया कि जिला संगठन द्वारा नामित भाजपा नेताओं को 5-5 की संख्या में कल 24 मई को मंडल स्तर पर होने वाले धरना प्रदर्शन में डौंडी लोहारा मंडल सहित जिले के सभी 09 मंडलों में आने वाले थानाओ एवम चौकियों में दोपहर 3.00 बजे से 5.00 बजे के बीच धरना -प्रदर्शन किया जाना है। भाजपा संगठन द्वारा जारी सूची अनुसार डौंडी लोहारा मंडल के मुख्यालय स्थित ( पुलिस स्टेशन )थाना में भाजपा के 05 नेताओं में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकान्त पवार , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर ,जिला मंत्री जयेश ठाकुर ,जिला पंचायत सदस्य होरी लाल रावटे तथा मंडल अध्यक्ष रूपेश सिन्हा शामिल रहेंगे जो स्थानीय थाना के सामने धरना -प्रदर्शन में शामिल होंगे । इसी तरह डौंडी लोहारा विकास खंड अंतर्गत मंगचुवा थाना के सामने पूनम जैन सांसद प्रतिनिधि ,दारा सिंह भौसार्य मंडल महामंत्री , इंद्रपाल तुमरेकी उपाध्यक्ष अनु. जनजाति मोर्चा ,खिलावन मंडावी मंडल अध्यक्ष आदिवासी मोर्चा तथा राजेश चन्द्राकर मंडल मंत्री धरना प्रदर्शन में शामिल रहेंगे ।
विगत दिनों भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा सहित अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ छत्तीसगढ़ के थानों में एफ आई आर किये जाने से आक्रोशित भाजपाइयों ने 22 मई को जिला स्तर पर थानाओ के सामने धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी है। इसी तरह कार्यक्रम के विस्तार के रूप में कल 24 मई को मंडल स्तर पर थाना एवम चौकियों के सामने भाजपा के नेताओ द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि डौंडी लोहारा मुख्यालय में 23 मई रविवार को आयोजित धरना प्रदर्शन को जिले में सम्पूर्ण लॉक डाउन होने से स्थगित कर कल 24 मई को आयोजित किया गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904