Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

टूलकिट व पूर्व मुख्यमंत्री के विरूद्व एफआईआर के विरोध में भाजपा मंडल खेरथा ने दिया धरना व गिरफ्तारी

Cg24 आजतक न्यूज़


देवरीबंगला- भाजपा मण्डल खेरथा द्वारा सोमवार को मडण्ल क्षेत्र के थाना देवरी, सुरेगांव थाना, पिनकापार चैकी व संजारी चैकी में धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। मंडल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल ने बताया कहा कि कांग्रेस के टूलकिट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता का दुरुपयोग और लोकतंत्र की हत्या करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवाया है। जिसके विरोध में 24 मई को प्रदेश के सभी थानों के सामने भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया। कोविड प्रोटोकाॅल के तहत प्रत्येक थाना में केवल पांच कार्यकर्ताओं को ही धरना प्रदर्शन के लिए निर्देशित किया गया था।
इन्होने दी गिरफ्तारी – सुरेगांव थाना में चेमन देशमुख, खेमलाल गौतम, आई के पटेल, हीरा सिन्हा, चैतन्य निषाद।
देवरी थाना में टीनेश्वर बघेल, शिवकुमार धरमगुडे, जितेंद्र साहू ,पोषण बनपेला व डिशोक जांगडे ।
संजारी चैकी में हरीश कटझरे सुरेश केशरवानी व हेमलाल साहू, सहदेव सिन्हा, व हेमलाल देशलहरे।
पिनकापार चैकी में निरंजन साहू ,रामलाल नायक, दिलेश्वर मुड़ा, इंदु भुआर्य व जागृत देवांगन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *