Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पान पैलेश की दुकान,अन्य समान बेचने के चलते प्रशासन ने किया सील,समझाइस बाद भी चालाकी दिखा रहा था दुकानदार

गुंडरदेही परस साहू

पान पैलेस दुकान के नेम प्लेट पर रद्दी पेपर चिपका कर अन्य सामान बेचने पर, एसडीएम के आदेश पर नगर पंचायत सीएमओ ने किया सील।

बालोद कलेक्टर जन्मेजय महोबे के आदेश का पालन करते हुए गुंडरदेही एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल के दिशा निर्देश पर कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन के उल्लंघन करने वाले व बिना अनुमति के पान पैलेस की दुकान चलाने वाले दुकानदार मनीष पान पैलेस के दुकान को नगर पंचायत के सीएमओ जय करुणाकरण देव ने आज आगामी आदेश तक किया सील ।

सूत्रों से जानकारी के अनुसार नगर पंचायत राजस्व विभाग पुलिस विभाग के पास आस-लगातार संबंधित लोगों से शिकायत प्राप्त हो रहा था, की कलेक्टर के आदेश के उल्लंघन करते हुए पान पैलेस के दुकान के नेम प्लेट बोर्ड पर कागज चिपका कर अन्य सामान बेचने का मामला सामने आया था, नगर पंचायत के सीएमओ जय करुणाकरण देव ने संज्ञान में लेकर उस दुकानदार को कई बार समझाइश दिया गया था, तहसीलदार अश्वनी कुमार पूसाम ने पूर्व में कई बार समझाइश दिया था, वही गुंडरदेही पुलिस की टीम ने स्वयं दो बार जाकर दुकान बंद करवाए थे फिर भी लगातार कलेक्टर के आदेश का अवहेलना करते हुए आज दुकान के नेम प्लेट बोर्ड में कागज चिपका कर सामान बेच रहे थे ,जिसको गुंडरदेही नगर पंचायत ने सील दिया गया।

इस पूरे मामले को लेकर सीएमओ जय करुणाकरण देव ने कहा कलेक्टर के आदेश में पान पैलेस दुकान खोलने का नहीं है फिर उनकी दुकान पान पैलेस का है तो उनकी दुकान आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है।

इस मामले को लेकर एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल का कहना है नियम सबके लिए बराबर है यदि कोई भी दुकानदार बिना अनुमति का दुकान खोलते पाया जाएगा तो दुकान पर सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *