Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के स्वत्वों का तत्काल भुगतान कराएं: श्रीमती अनिला भेंड़िया

Cg24 आजतक न्यूज

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश

अपेक्षित प्रगति न लाने वाले अधिकारियों को जारी होगी कारण बताओ नोटिस

बिलासपुर और सरगुजा संभाग में विभागीय काम-काज की ऑनलाईन समीक्षा

रायपुर cg24 आजतक

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कोरोना संक्रमण काल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, और सहायिकाओं की कोराना से मृत्यु हुई है, उनके स्वत्वों का तत्काल भुगतान कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पेंशनधारियों को समय पर पेंशन भुगतान होना चाहिए। इसके लिए अधिकारी पेंशनधारियों के वेलीडिटी और आईडी कार्ड को समयसीमा में अपडेट कराएं। श्रीमती भेंड़िया ने विभागीय कार्यों की समीक्षा में अपेक्षित प्रगति न लाने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *