Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अनुकम्पा नियुक्ति हेतु आदेश जारी – 5 जून तक शिक्षा विभाग से अनुकम्पा नियुक्ति पूर्ण करने की टीचर्स एसोसिएशन की मांग


32 माह पहले 10 प्रतिशत पद पर अनुकम्पा नियुक्ति देने का बंधन हुआ था शिथिल

15 दिवस में कार्यवाही करने डीपीआई ने सभी डीईओ को लिखा है पत्र

अनुकंपा नियुक्ति हेतु 10% के सीमा बंधन को शिथिल करने का टीचर्स एसोसिएशन ने लगातार चलाया था अभियान

डौण्डी लोहारा :- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष माधव साहू,संयोजक बीरबल देशमुख व शिवेंद्र बहादुर साहू ने बताया कि जिला अध्यक्ष दिलीप साहू, प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजीद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ कोमल वैष्णव, प्रदेश सचिव मनोज सनाढ्य, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक के लगातार प्रयास से तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु 10 प्रतिशत के सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक के लिए शिथिल किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे हजारो पीड़ित परिवार को सेवा मिलेगी व परिवार ख़ुशहाल होंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 10% के बंधन को शिथिल कर आदेश जारी कर दिया गया, इससे पहले ही शिक्षा विभाग के डीपीआई ने संवेदनापूर्वक सभी जिला शिक्षा अधिकारियो को आदेश जारी होते ही शीघ्र अनुकम्पा नियुक्ति देने का निर्देश जारी किया है, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश व डीपीआई के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने शिक्षा विभाग की अनुकम्पा नियुक्ति आदेश 5 जून तक पूर्ण करने कहा है, साथ ही एसोसिएशन सभी जिला शिक्षा कार्यालय में भी शीघ्र आदेश जारी करने का पक्ष रखेगा।

एसोसिएशन ने कहा है कि पंचायत/ननि संवर्ग के शिक्षकों की अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित 3400 मामले पर भी सरकार को टेट व डीएड को शिथिल कर अनुकम्पा नियुक्ति देने नियम बनाना चाहिए।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा लगातार अनुकम्पा नियुक्ति का मांग किया जा रहा था, 13 अक्टूबर 2020 को मुख्यमंत्री जी, मुख्यसचिव जी व सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु 10 प्रतिशत के सीमा बंधन को शिथिल करने का मांग किया था, इसके अलावा ट्वीटर व फेसबुक में अभियान चलाकर तथा विधयकों व मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश भर के पदाधिकारी मांग को शासन तक पहुचाते रहे है, इसके साथ ही वर्तमान में प्रत्येक जिले व ब्लॉक् से भी अनुकम्पा नियुक्ति देने मांग शासन तक पहुँचाया गया था।

14 सितम्बर 2018 के बाद 10% की सीमा बंधन के कारण सैकड़ो प्रकरण सभी जिले में लंबित थे, अब 32 माह के इंतजार के बाद उन्हें नियुक्ति मिलेगी।संगठन के पदाधिकारी संतोष देवांगन,नीलेश देशमुख, श्रीमती ललिता यादव,बसंती पिकेश्वर, मालती यादव, अनुसुइया यादव, लक्ष्मी गंजीर, भुनेश्वरी साहू, विद्या साहू, अल्पना तिवारी ,निशा साहू,गायत्री साहू,विजय पटेल,नरेंद्र साहू, अविनाश साहू,बृजमोहन मानिकपुरी, चंदभूषण साहू,कीर्ति चंद्राकर, केशव देशलहरे, खेमन साहू,चिंता राम साहू, प्रकाश जोशी,नागेंद्र सिन्हा, भूषण मंडावी, दिनेश नायक,परमानन्द साहू ,रमेश साहू, श्याम लाल साहू, हल्लू राम सहारे रूपेश देशमुख , रविन्द्र नाथ योगी, दिनेश धरमगुड़े, केशव देशलहरे, अर्पना तिवारी, अर्पना वर्मा, त्रिलोक साहू, आदि ने 5 जून तक शीघ्र दिवंगत शिक्षकों के परिवार वालो को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *