Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सड़क में जानवर बैठने से देर रात तक सड़क दुर्घटना बढ़ते क्रम में, सड़क पर जानवर बैठने से यातायात होता है प्रभावित नगर पंचायत नहीं दे रही है ध्यान

गुंडरदेही से cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू -गुंडरदेही नगर सीमा क्षेत्र में बेजुबान जानवरों के सड़क में बैठ जाने के कारण लगातार सड़क दुर्घटना की संख्या बढ़ रहा है फिर भी नगर प्रशासन जानवर को सड़क से हटाने नाकाम साबित हो रहे हैं वही नगर के यातायात व्यवस्था सड़क में जानवर बैठने से चरमरा गया है। पुलिस प्रशासन व नगर पंचायत बेजुबान जानवर को हटाने नहीं दे रहा है कोई ध्यान।

सड़क के बीचो बीच बेजुबान जानवरों का जमवाड़ा लगा रहता है ,आखिर सरकार की योजना सड़क पर क्यों दिख रही है।

क्या कहते हैं व्यापारी व नगर वासी व जनप्रतिनिधि

नगर की युवा व्यापारी प्रवेश जैन ने कहा ,,मुख्य मार्गों में शाम होते ही जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे आए दिन दुर्घटना हो रही है प्रशासन सड़क से जानवर हटाने ध्यान नहीं दे रहे हैं।

युवा व्यापारी सौरभ चोपड़ा ने कहा जानवरों के गले में रेडियम पट्टी नहीं होने से मोटरसाइकिल राहगीरों को सड़क पर बैठे जानवर नहीं दिखता जिससे लगातार दुर्घटना शहर में बढ़ रहे है।

विनय गुप्ता ने कहा सड़क से जानवर हटाने का काम नगर पंचायत का है सरकार की जब गौठान योजना है तो आखिर उस योजना के तहत जानवरों को वहां व्यवस्थापन करना चाहिए ,पर नगर के अधिकारी और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के प्रयास से सड़क से जानवर हटाया जा सकता है पर दोनों नहीं दे रहे ध्यान।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केके राजू चंद्राकर ने कहा गौठान निर्माणाधीन है बेजुबान जानवरों को पशुधन मालिक कभी कर्तव्य बनता है कि अपने जानवर को बांधकर रखने का नगर पंचायत को कार्यवाही के लिए मुहिम चलाना चाहिए।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष संजू सोनकर ने कहा अभी 2 महीना से नगर पंचायत नहीं गया हूं इस संबंध में कुछ नहीं कहा पाऊंगा

नगर पंचायत के अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर से जानकारी के अनुसार गुंडरदेही नगर में राज्य शासन की गौठान योजना का काम अभी प्रगति पर है बहुत जल्द सड़क से जानवर हटा लिया जाएगा फसल लगने से पहले किसानों को अपने जानवर के रोकथाम के लिए पूर्व की तरह रोका छेका अभियान के तहत जानवरों को सड़क से हटाने के प्रयास करेंगे

नगर पंचायत सीएमओ जय करुणाकरण देव ने कहा बहुत जल्द पशु मालिकों पर भी कार्रवाई होगी फिर हाल सड़क से जानवर हटाने का अभियान बहुत जल्द शुरुआत करेंगे गौठान का काम अभी प्रगति में है आगे उन्होंने कहा सरकार जब गोबर ₹2 में खरीद रहा है तो पशु मालिक भी बड़ी लापरवाही से जानवर को सड़क पर छोड़ रहे हैं जबकि जानवर घर में बांध के रखने से भी फायदा है।

इन जगहों पर बेजुबान जानवरों का लगता है जमवाड़ा सरकार की महत्वपूर्ण योजना कागजों पर दिख रहा है ,आखिर छोटा सा गौठन बनाने में इतना लंबा समय क्यों लगा नगर प्रशासन पर सवाल उठ रही है ,आखिर पक्ष विपक्ष इस महत्वपूर्ण योजना पर नहीं दे रहे ध्यान, जैसे कि धमतरी चौक, अर्जुंदा चौक ,बस स्टैंड, विश्राम गृह ,के सामने सप्ताहिक बाजार, पुलिस थाना के पास, इन जगहों पर 5 बजते ही जानवरों की संख्या बढ़ते क्रम में रहता है।

नगर में यातायात व्यवस्था बेजुबान जानवरों के कारण चरमरा गया है जिसको पुलिस जान कर भी अंजान बैठे हैं आखिर घटना दुर्घटना के बाद पुलिस पहुंचती है तो पता चलता है जानवर से टकराकर एक्सीडेंट हुआ है पर पुलिस उस जगह में जानवर को हटाने का जिम्मेदारी नहीं ले पाते आखिर गुंडरदेही नगर के सड़क से कब हटेगी जानवर इस पर प्रशासन मौन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *