
नदी में पानी आने से पशु पक्षी एवं आम नागरिकों के निस्तारि व बोर का वाटर लेवल बढ़ा
गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू -गुंडरदेही के वार्ड नंबर एक में स्थित तांदुला नदी के एनीकट का एक मनोरम दृश्य जो सावन के महीना में देखने को मिलता है वह अभी देखने लोग पहुंच रहे हैं एनीकट पर

पड़े सिर्फ cg 24 आजतक न्यूज़ पर
बालोद जिला मुख्यालय के तांदुला डैम के मुख्य गेट को रिपेयरिंग के लिए पानी छोड़ने के निर्णय को जिला प्रशासन ने तांदुला नदी में छोड़ें पानी ,गुंडरदेही क्षेत्रवासी सहित, किसानों ने जिला प्रशासन पर जताया आभार
जिला मुख्यालय से लगा हुआ ग्राम हीरापुर एनीकट ,सुंदरा नवागांव ,पैरी ,ईरागुड़ा खेरूद, चंदनबिरही ,गुंडरदेही बघमरा, अलावा कई जगह हो मे तांदुला नदी में बने एनीकट अब भारी उफान पर है ।

अब नदी में पानी आने से रेत माफियाओं की टूटी कमर वही नदी में पानी छोड़ने से नदी के आसपास अतिक्रमण कर सब्जी भाजी एवं अवैध रूप से ईंट भट्ठा संचालन करने वाले एवं नदी से रेत चोरी करने वाले लोगों के माथे में चिंता सता रही है ,आखिर उनकी रोजी-रोटी नदी में पानी भरने से मिट गया ,वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन के निर्णय नदी में पानी छोड़ने से किसान के लिए संजीवनी साबित हो रहे है नदी में पर्याप्त पानी होने के कारण क्षेत्र में बोर का वाटर लेवल एवं गांव गांव में भीषण गर्मी में निस्तारि के लिए पानी एवं पशु पक्षी और जानवरों के लिए पर्याप्त पानी मिल गया।
दूसरी ओर नदी में पानी भरने से जिला मुख्यालय स्थित हीरापुर सिवनी के जलकुंभी जो है बहते हुए हर एक गांव के एनीकट पर रुक रहे हैं कहीं ऐसा ना हो जाए कि जलकुंभी से तांदुला नदी पट जाएगा समय रहते हुए स्थानी ग्राम पंचायत के सरपंच सचिवों को इस नदी को साफ कराने में विशेष पहल करने की जरूरत है।
नदी में पानी छोड़ने से नगरवासी सहित किसानों ने जिला प्रशासन व जल संसाधन विभाग पर जताया आभार पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू ,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल सोनकर,दिलीप यादव ,पार्षद शंकर यादव ,पार्षद विजय सोनकर, सलीम खान ,हेमंत सोनकर ,टीकू निषाद ,नगर वासियों ने नदी के जल भराव देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।
आगे पार्षदों ने नगर पंचायत से स्वच्छता अभियान चलाने की प्रयास कर रहे हैं वही रेत माफियाओं के द्वारा एनीकट के गेट खोल देने की आशंका है इसलिए जल संसाधन विभाग की ओर से निगरानी रखने की जरूरत है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904