जीत तिवारी सरायपाली
सरायपाली ‘ चिटफंड कंपनी एनबी प्लांटेशन लिमिटेड भोपाल के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप माहेशवरी के खिलाफ कोर्ट मे चालान पेश सरायपाली के प्नाथी इमरान मेमन ने प्रेस विज्ञप्ति मे जानकारी देते हुए बताया है कि सरायपाली पुलिस-प्रशासन की सक्रियता से 19 -3-2021 को न्यायालय सत्र न्यायालय महासमुंद में चिटफंड कंपनी के आरोपी संदीप माहेश्वरी के खिलाफ अपराध क्रमांक 0134 / 18 धारा 420 ipc 4, 6 , 10 , छ.ग. हि .स.अधिनियम के तहत चालान पेश किया गया है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र के माध्यम से मांग की जा रही है कि चुनाव में घोषणा पत्र मे वादा किया गया था की चिटफंड कंपनी के खिलाफ कुर्की कारवाई की जाएगी , सन 1996 – 1997 – 98 – 1999 तक एनबी प्लांटेशन लिमिटेड भोपाल के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप माहेश्वरी के साथ डायरेक्टर पद पर प्रफुल्ल माहेश्वरी, विनोद माहेश्वरी , अलोक रंजन राठी थे , इन सभी चारो की भागीदारी को ठोस आधार मान कर इनकी चल अचल संपत्ति , को अटैच किया जाना चाहिए ” मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप माहेश्वरी ने निवेशकों को जितने भी bonds पेपर के मुल स्टांप पेपर दिये थे , सभी मुल पेपर में सागौन प्लांटेशंस के लोकेशन के लिए खाली जमीन भुमि का खसरा नंबर भी अंकित कर निवेशकों को झांसे में लिया था उक्त अधिकांश भुमि जिला sehore मध्यप्रदेश की थी , वर्तमान में सभी भुमि की आँडिट कर कुर्की किया जाना जरूरी है ” माहेश्वरी परिवार के एक दैनिक अखबार की संस्था होने का दावा कर एनबी पलांटेशंस भोपाल में निवेशकों से पैसा जमा करवाया गया और प्रेस की ऊंची पहुंच होने के कारण आज तक प्रेस की संलिप्ता को आधार मान कर प्रेस की चल अचल संपत्ति व बैंक खाता को सिज़ नहीं किया जा सका है , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की गई है कि संदीप माहेश्वरी के चार्ट शिट पेश हो जाने से वो विदेश भाग सकता है , इसलिए छत्तीसगढ सरकार के तरफ से केंद्रीय गृह मंत्रालय को संदीप माहेश्वरी का पासपोर्ट रद्द करने पत्र प्रेषित किया जाए ।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904