Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन को सार्थक करने किया रक्तदान

बालोद cg24 आजतक न्यूज़

केंद्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने सेवा ही संगठन भाग 2 कार्यक्रम चलाया। प्रदेश भाजयुमो नेतृत्व के आह्वान और भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पंवार ने मार्गदर्शन में युवा मोर्चा के रक्तदान शिविर में जिले भर के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया।
मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास का सपना पूरा किया है। अंतिम व्यक्ति इस सपने को पूर्ण करने में सफल रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पंवार ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल के साथ-साथ सेवा करने वाला पहला राजनीतिक दल है जो जनता के बीच हमेशा तरह-तरह के अपने कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदित्य पिपरे ने बताया कि सेवा ही संगठन के अंतर्गत कार्यक्रम में चिन्हित गांव में जाकर सेवा करते हुए सेवा ही संगठन को चरितार्थ करेंगे। साथ ही आने वाले दिनों में जिले के प्रत्येक क्षेत्र में एक गांव में सेवा कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व में सेवा ही संगठन कार्यक्रम चलाया जाएगा और जब भी जरूरतमंद मरीजों को रक्त की आवश्यकता होने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हमेशा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक भाजयुमो जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह पिपरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल के नाते सेवा ही संगठन है। इस कार्य पर विश्वास करती है और कार्य भी लगातार करती है।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिले भर के कार्यकताओ ने ब्लड डायरेक्ट्री तैयार जन सेवा सदैव तैयार रहेंगे इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा राजीव शर्मा, दानवीर साहू, शशिकांत निषाद, अकबर तिगला, संजय साहू, मनीष साहू, एकांत पवार, अजेंद्र साहू, संदीप साहू, भूपत हटिले सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *