Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जब छत्तीसगढ़ के सभी डॉक्टरों ने इलाज करने में अपने हाथ खड़े कर दिए तो इस फरिस्ते ने कर दिखाया कमाल

अमित जोगी ने अपनी माँ रेणु जोगी के सफल ऑपरेशन के बाद कहा कि डॉक्टर फ़रिश्ते होते हैं।इस बात को मेदांता के GI सर्जरी के अध्यक्ष डॉक्टर आदर्श चौधरी चरितार्थ करते हैं।जब माँ डॉक्टर रेनु जोगी का ट्यूमर की साइज़ और पोजिशन देख कर छत्तीसगढ़ के सभी डॉक्टरों ने अपने हाथ खड़े कर दिए थे,तब उन्होंने उनके पेट में दो बेहद छोटे छेद करके लैपरोस्कोपिक

पद्धति से न केवल ट्यूमर को पूरी तरह से बाहर निकाला बल्कि आज प्राप्त बाईओपसी रिपोर्ट के मुताबिक़ उसे शरीर के दूसरे अंगों में फैलने से पूरी तरह रोक भी दिया है।हर मायने में डॉक्टर चौधरी ने मम्मी को नया जीवनदान दिया है।जोगी परिवार, जनता कांग्रेस और छत्तीसगढ़ की जनता इसके लिए

हमेशा मेदांता और डॉक्टर आदर्श चौधरी के आभारी रहेंगे।यह एक सुखद संयोग है कि उनकी बहुप्रतीक्षित बाईओपसी रिपोर्ट पापा अजित जोगी की प्रथम पुण्यतिथि के दिन ही मिली।सोमवार को मम्मी पूरी तरह से कैन्सर-मुक्त होके रायपुर लौटेंगी।आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए सहृदय आभार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *