Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

गुंडरदेही,अर्जुन्दा नगर पंचायत के व्यापारी बन्द रखेंगे मंगलवार को अपनी दुकान

Cg24 आजतक न्यूज़

गुंडरदेही अर्जुंदा नगर पंचायत के व्यापारिक प्रतिष्ठान मंगलवार को बंद रहेंगे। वही गुंडरदेही व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने मंगलवार बंद को लेकर आज एसडीएम को लिखेंगे पत्र।

गुंडरदेही cg 24 आजतक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू ,, बालोद जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कोविड-19 के तहत सप्ताह में एक दिन दुकान बंद रखने को लेकर भले ही छूट दे दिया गया है ,पर सप्ताह में 1 दिन अपने स्वेच्छा से दुकान बंद करने को लेकर नगर के व्यापारी संघ में आज भी असमंजस की स्थिति में है , अभी तक रविवार को पूर्णता बंद हो रहा था लेकिन शनिवार ,मंगलवार, रविवार ,को दुकान बंद करने को लेकर अलग-अलग दिन व्यापारी अलग-अलग दुकान बंद करने का का बात सामने आ रही है जबकि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखकर एक दिन दुकान बंद करने से लोगों के मेल मुलाकात व 24 घंटे के लिए चैन टूटता है। वही गुंडरदेही से लगा हुआ अर्जुंदा नगर पंचायत गुरुर नगर पंचायत, देवरी बंगला ,मंगलवार बंद को लेकर व्यापारी एक राय हो गए हैं वही अर्जुंदा नगर पंचायत के व्यापारी संघ ने अनुभाग अधिकारी ,नगर पंचायत, व तहसीलदार को पत्र व्यवहार भी कर चुके हैं ,पर गुंडरदेही में कोरोना संक्रमण को लेकर 1 दिन चैन तोड़ने स्वेच्छा से व्यापारी तैयार नहीं हो पा रहे हैं। इस पूरे मामले को लेकर नगर पंचायत गुंडरदेही के व्यापारी संघ के अध्यक्ष दर्शन जैन ने कहा गुंडरदेही के व्यापार मंगलवार को पूर्णता ही बंद रहेंगे क्योंकि मैं आज शाम तक एसडीएम नगर पंचायत सीएमओ को पत्र लिखूंगा जिला कलेक्टर स्वेच्छा से 1 दिन दुकान बंद करने की बात कही है तो गुंडरदेही व्यापारी संघ ने अपने 1 स्वेच्छा से दिन दुकान बंद रखकर कोरोना नियम का पालन करेंगे आज भी हमें लोगों से मेल मुलाकात का चैन तोड़ने की जरूरत है व सोशल डिस्टेंस मास्क अति आवश्यक है इसलिए गुंडरदेही व्यापारी संघ से मैं अपील करता हूं कि मंगलवार को समस्त लोग अपनी दुकान बंद रखकर इस कोरोना संक्रमण से बचने चैन तोड़ने में सहयोग करें। संघ के सचिव चेतन साहू ने कहा शासन का कोई दुकान बंद करने का नियम नहीं है तो दुकान क्यों बंद करेंगे ऐसे भी कई महीनों तक दुकान बंद किए थे। संघ के सदस्य विनय गुप्ता ने कहा सब बंद करेंगे तो हम भी समर्थन में हैं वैसे स्वेच्छा से बंद करना है सौरभ चोपड़ा ने कहा सप्ताह में 1 दिन बंद रविवार को उचित है मंगलवार को बंद नहीं कर सकते गुंडरदेही के व्यापारियों का अलग-अलग दिन दुकान बंद करने को लेकर छोटे व्यापारी परेशान नजर आ रहे हैं क्योंकि जो जिम्मेदार पद में बैठे हैं उन्हीं लोग अलग-अलग राय बता रहे हैं ऐसे में सप्ताह में 1 दिन चैन तोड़ने को लेकर किसी ने सजग दिखाई नहीं दे रहा है, ऐसे भी नगरी क्षेत्र में गुमास्ता एक्ट लागू होना अति आवश्यक है सप्ताह में 1 दिन दुकान बंद रखने से दुकान में काम करने वाले कर्मचारी को भी अपना घरेलू काम सहित अन्य कामों में 1 दिन के लिए छुट्टी मिल सकता है पर कुछ लोग ऐसे भी हैं यदि 24 घंटा दुकान खोलने को लेकर नियम होता तो 24 घंटे दुकान खोल लेते बीमारी से डर नहीं चैन तोड़ने का कोई चिंता नहीं सिर्फ पैसा कमाने की होड़ मची हुई है। कुछ लोग तो लॉकडाउन में भी हाफ सटर उठाकर सामान बेच रहे थे तो उसके लिए तो 1 दिन का दुकान बंद करने को लेकर चिंता सता रही है कोविड-19 के तहत ग्रामीण क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे वाले आदमी महीने दिन तक घर में रहकर अपना परिवार चलाएं। मंगलवार को बंद नहीं करने का एक ही कारण सिर्फ आपस में तालमेल नहीं व कंपटीशन का भावना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *