Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बालोद जिला के तीन कांग्रेस अध्यक्षो ने कहा कि “जो कहा सो किया “

Cg24 आजतक न्यूज़

जो कहा,सो किया
गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण भोजराज साहू(गुंडरदेही), संतुराम पटेल(अर्जुन्दा), कोदुराम दिल्लीवार(देवरी) ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत प्रति एकड़ 9000 ₹ आदान सहायता राशि दी जा रही है,जो कि एक ऐतिहासिक और स्वागत योग्य निर्णय है!जिसमें गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के 56776 किसानों से खरीदी गई 25,18,554 क्विंटल धान 2500 रु के मान से कुल भुगतान 62,96,38,4000 रु में से 47,16,98,7923 रु का भुगतान पूर्व में हो चुका है!अंतर की राशि 15,79,39,6707 रु में से प्रथम किश्त की राशि 4126 करोड़ 25 लाख की राशि भारत रत्न स्व राजीव गांधीजी के पुण्यतिथि अवसर पर अन्नदाताओं के खाता में हस्तांतरित की गई है!जिससे क्षेत्र के किसान भाइयों में खुशी की लहर है!
तीनों ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षगणों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदेश के यशस्वी,किसान हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं संसदीय सचिव व विधायक गुंडरदेही कुंवरसिंह निषाद को आभार ज्ञापित किया है।

किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग- भाठागांव(आर) उद्व्हन सिंचाई योजना :-अंतर्गत गुंडरदेही ब्लाक के जरवाय माईनर एवं सब माईनर तथा भाठागांव मुख्य नहर के सब माईनर का जीर्णोद्धार कार्य हेतु मनरेगा अंतर्गत 14.11 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश तांदुला जल संसाधन विभाग को जारी!क्षेत्र के ग्राम भाठागांव(आर),जरवाय, मासुल एवं जोरातराई के सिंचाई रकबा में होगी वृद्धि!चारों गांव के किसान होंगे लाभान्वित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *