Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

खनिज न्यास से दल्ली राजहरा में राशि स्वीकृत होने पर संतोष देवांगन ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया

Cg24 आजतक न्यूज

दल्ली राजहरा नगर में खनिज न्यास निधि( रॉयल्टी राशि) आना चालू हो गया है मेरे वार्ड नम्बर 10 में 3 नया बोर खनन व पम्प पाइप सहीत कार्य के लिए 6 लाख रुपये का स्वीकृति जिला कलेक्टर ने दिए है।जिसके लिए मैं वार्ड पार्षद होने के नाते जिला खनिज कलेक्टर जिला खनिज न्यास निधि कार्यालय के अभी अधिकारी के साथ साथ नगर पालिका दल्ली राजहरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी व वो सभी पार्षद साथी जिन्होंने खनिज न्यास निधि (रॉयल्टी राशि) के मांग हेतु अपना अपना सहमति प्रदान किये व सभी मिलकर जिला कलेक्टर से मिलने गए ।
मुझे यह जानकारी देते हुए बहुत खुशी हो रहा है कि हमारे नगर में जिला खनिज न्यास निधि (रॉयल्टी राशि) का आना चालू तो हुआ भले वर्तमान में सिर्फ वार्ड नम्बर 10 में 3 नग नया बोर हेतु 6 लाख रुपये का स्वीकृति प्रदान हुआ है लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि आगे भी जिला खनिज न्यास निधि की राशि से नगर के सभी 27 वार्डो विकास के लिए प्रति प्रत्येक वर्ष 5 लाख की राशि जिला खनिज न्यास निधि व 5 लाख की राशि CSR की राशि से आएगा मतलब प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ 70 लाख रुपये का राशि की स्वीकृति प्रदान जिला कलेक्टर के द्वारा किया जाएगा ताकि समूचे नगर में विकास कार्य मे गति आये।

जिला खनिज न्यास निधि व CSR के राशि से जो भी विकास कार्य हमारे नगर दल्ली राजहरा में होगा उस निर्माण स्थल पर जारी किए गए राशि व निधी का नाम जरूर लिखवाएंगे ताकि लोगो को भी पता चल पाये की खनिज न्यास निधि व CSR की राशि से दल्ली राजहरा नगर में भी विकास कार्य हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *