Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

फेडरेशन-मोहला की ब्लॉक स्तरीय बैठक में समस्याओं की निराकरण हेतु बनाई रणनीति

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लाक इकाई- मोहला की ब्लॉक स्तरीय बैठक फेडरेशन के जिलाध्यक्ष-शंकर साहू की अध्यक्षता में हाई स्कूल मैदान- गोटाटोला में संपन्न हुआ।

Cg24 आजतक.

बैठक के प्रमुख विषय निम्नलिखित है-

  1. नॉन डी. एड./बी.एड. की कटौती राशि को प्राप्त करने हेतु दीपावली के बाद एक दिवसीय जिला पंचायत कार्यालय का घेराव व तालाबंदी में सभी साथी शामिल होकर साथ देने पर सहमति बनी।
  2. समयमान वेतनमान के एरियर्स राशि की प्राप्ति हेतु रणनीति तैयार किया गया।
  3. निम्न पद से उच्च पद व समान पद से समान पद की एरियर्स राशि प्राप्ति के संबंध में भी रणनीति तैयार किया गया।
  4. स्व.जितेन्द्र मंडावी जी के लिए ब्लॉक टीम मोहला के द्वारा सहयोग राशि एकत्रित किया गया है उसे फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा उनके परिवार के बीच जाकर सौंपने पर सहमति बनी।
  5. ब्लाक स्तरीय शिक्षक राहत कोष के संबंध में संकुल स्तर पर बैठक का आयोजन कर प्रति सदस्य प्रतिमाह 50/- रुपये की सहयोग राशि हेतु सहमति पत्र पर हस्ताक्षर अभियान चलाये जाने पर आम सहमति बनाया गया,इसमे जुड़े सदस्यों को ही इसका लाभ प्राप्त होगा।
  6. संकुल स्तरीय पदाधिकारियों की गठन व ब्लॉक कार्यकारिणी तथा महिला प्रकोष्ठ की विस्तार करने पर आम सहमति बनाई गई।
  7. ब्लाक स्तरीय व्यक्तिगत समस्याओं के संबंध में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से मिलकर निराकरण हेतु सहमति बनाई गई।
  8. ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन समय समय पर ज़ोन क्षेत्र जैसे-भोजटोला, रेंगाकठेरा,मोहला व गोटाटोला में आयोजित किये जाने पर सहमति बनी। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन की ब्लॉक स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से फेडरेशन राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष-शंकर साहू, सुनील शर्मा ब्लाक अध्यक्ष-मोहला,शिवशंकर कोर्राम जिला महासचिव, मितेन्द्र बघेल जिला संयुक्त महामंत्री,सुशील कुमार शांडिल्य (कोषाध्यक्ष), श्रवण कुमार डहरे,उमाशंकर दिल्लीवार (ब्लॉक उपाध्यक्ष), अमित बाम्बेश्वर जिला मीडिया प्रभारी,गायत्री ठाकुर जिला महामंत्री महिला प्रकोष्ठ,पवन चंद्रवंशी जिला संगठन मंत्री, भुनेश्वरी सहारे,ब्लॉक सचिव महिला प्रकोष्ठ,आलोक मसीह जिला अनुशासन समिति सदस्य, रामप्रसाद धृतलहरे जिला कार्यकारिणी सदस्य,ज़ोन प्रभारी गोटाटोला-छबिलाल कोरेटी, ज़ोन प्रभारी रेंगाकठेरा- गजेंद्र यादव,युगल किशोर सिन्हा, टी.एस.नायक,कृष्ण कुमार साहू,पेमेंद्र कुमार साहू,रमेश कुमार मंडावी,श्री राजेन्द्र कुमार पाटिल,राजकुमार भुवार्य, ओमप्रकाश साहू,छेरकू राम यादव,नरेन्द्र देवांगन,दीपक राजपूत, कन्हैया लाल पिस्दा, देवल सिंह मंडावी,रेश कुमार धलेंद्र,लीलाधर कोलियारे,श्रीमती पिलेश्वरी देशमुख,श्रीमती अनुराधा साहू,श्रीमती संगीता साहू,श्रीमती रेणुका सलामे, सुश्री जिज्ञासा विश्वकर्मा,चेतन धनकर,जैसू राम कोरेटी,राहुल कुमार रंगारी,डोमेन्द्र कुमार अलेन्द्र,मुकेश कुमार पड़ौती,गैंद लाल वर्मा,चरण सिंह खुड़श्याम, संतोष कुमार वर्मा, मोहन लाल साहू,राजकुमार उसेंडी,मालिक राम पुरामें, श्यामु राम भुवार्य,पवन कुमार चंद्रवंशी,फगवा राम भुवार्य,टेमन लाल गांवरे,धर्मेन्द्र कुमार कौशिक,महेश कुमार पिस्दा, लेखराम साहू,भरत भेापलेे, यशवंत साहू,यशवंत माहले आदि साथी उपस्थित रहे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में सुनील शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष-मोहला ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *