Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

भाजपाइयों ने लगाया आरोप भूमिपूजन, लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व संसदीय सचिव ने उड़ाई कोविड प्रोटाकाल का उल्लंघन

Cg24 आजतक न्यूज


-बुधवार को संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानो पर भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम उसके पश्चात सभा में हिस्सा लिया लेकिन जिले में कोविड-19 के तहत प्रतिबंधों व धारा 144 का खुला उल्लंघन कर बैठे उनके साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सहित पदाधिकारीयों के अतिरिक्त शासकीय कर्मचारी भी इसमें शामिल हैं। जिसपर भाजपा बालोद ने कड़ी आपत्ती दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग भी किया है।
ग्राम सुरेगांव मंे एटीएम लोकार्पण, भरदा, कसही, गहिरानवागांव, खैरा में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम व सभा का आयोजन किया गया था। जिसकी फोटो और विडियों सोशल मिडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है साथ ही अब उक्त आयोजन पर भाजपा ने नियमों का उल्लघन होने पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

केसी पवार, जिलाध्यक्ष भाजपा, बालोद- जिले में धारा 144 लगी हुई है, संसदीय सविच द्वारा लोकार्पण भूमिपूजन के कार्यक्रम में 250 से अधिक लोग स्पष्ट दिख रहे हैं जबकी कार्यक्रम सादे सामारोह में भी की जा सकती थी। आम जनता के लिए तमाम तरह की पाबंदी है, शादी जैसे सामारोह में भी 10 से अधिक लोगों की अनुमति नहीं है, अधिक होने पर हजारों रूपये के चलान काटी गई, हमें भी विरोध प्रदर्शन व धरना कार्यक्रम में 5 से अधिक की अनुमति नहीं थी। व्यपारियों से लगातार जुर्माना वसुला जा रहा है। ऐसे समय में किस आधार पर इस तरह के सरकारी आयोजन की अनुमति दी गई, अनुमति देने वाले अधिकारी की जावबदेही बनती है साथ ही इतने लोगों की सुरक्षा का दायित्व स्थानीय प्रशासन की है।

राजेन्द्र राय पूर्व विधायक, गुण्डरदेही – बालोद जिला सहित पूरे प्रदेश में लॉक डाउन व 144 धारा , 30 जून तक प्रभावशील है। जिसमें 5 से अधिक व्यक्ति का जमवाड़ा कानून विरूद्ध होगा। कांग्रेस पार्टी के महान जवाबदार विधायक व संसदीय सचिव व बालोद जिला के कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष केे फिता काटने के समय में 500 व्यक्ति उपस्थित हैं। खुलेआम पावर का दुरुपयोग किया जा रहा है। एक तरफ जिलाधीश द्वारा शादी में 10 लोग व मरनी में 20 लोंगो की लिखित अनुमति दे रहे हैं। क्या इनके लिये स्पेशल अलग से आदेश है? जबकि पूरे प्रदेश में समस्त राजनैतिक गतिवधियो पर पाबंधि खुद मुख्यमंत्री ने लगा रखा है । ऐसी भीड़ करोना को पुनः निमंत्रण है बालोद जिला सतर्क हो जाय । आयोजक , विधायक तथा कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पर मुकदमा कायम होनी चाहिए।

शिवकुमार धरमगुड़े, भाजपा प्रदेश सहसंयोजन मछुवारा प्रकोष्ट – संसदीय सचिव के सभी कार्यक्रमों में कोविड-19 प्रोटोकाल का उल्लंघन किया गया। सुरेगांव के एटीएम के लोकार्पण कार्यक्रम में तो अतिथि ही 12 से अधिक हैं उसके बाद 250 से अधिक लोगों का हुजूम है , क्या ऐसी परिस्थिति में यह सब उचित है? इस तरह के कार्यक्रम करोना को आमंत्रण देने वाले हैं। धारा 144 और एपेडेमिक एक्ट का खुला उल्लंघन हुआ है।

टिनेश्वर बघेल, मंडल अध्यक्ष खेरथा- विधायक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष व कांग्रेस पदाधिकारी कोविड-19 प्रोटोकाल का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। सत्ता पक्ष द्वारा इस तरह नियमों को ताक पर रखना उचित नहीं है। खुलेआम सभाएं आयोेेेजित की गई हैं, सैकड़ो लोग उपस्थित हुए जो की अभी प्रतिबंधित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *