Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

सर्व आदिवासी समाज दल्लीराजहरा ने आज डौण्डी प्रकरण पर कांग्रेस के नेताओं के ऊपर कार्यवाही करने sp से मिलकर की मांग

आदिवासी नेता देवलाल ठाकुर ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आला अधिकारियों से समाज के पदाधिकारियों की कराई मुलाकात

बालोद cg24 आजतक न्यूज :- डौण्डी नगर के बिजली कार्यालय में एई कृपाल के साथ ग्रामीण क्षेत्रो में विद्युत बन्द होने को लेकर देर रात को कार्यालय के अंदर आकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमेश कोर्राम व अन्य लोगो का वाद विवाद हुआ था तथा इस विषय को लेकर आक्रोशित कांग्रेसजनों ने 9 घण्टे तक चक्काजाम भी कर दिया था तथा मामला में स्थानीय मंत्री व विधायक के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने की बात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी भी की थी व मामले को चर्चाकर शांत करने का प्रयाश किया गया था लेकिन यह मामला अब तूल पकड़ते जा रहा है। भाजपा सहित सर्व आदिवासी समाज के नेता व सामाजिक सदस्य दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है।

आज दल्ली राजहरा सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग व अन्य आदिवासी नेता बालोद एसपी से मिलने पहुंचे व कार्यवाही की मांग कर पत्र सौपा पत्र में कहा गया है। कि दिनाक 01.08 2021 को डौण्डी में विद्युत विभागीय कार्य में बाधा पहुचाने , बिजली विभागके अधिकारी कर्मचारी को बंधक बनाने, सड़क जाम करने, क्षेत्र एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की छवि खराब करने वालों को चिन्हित कर कार्यवाही करने की मांग शामिल है।

डौण्डी उपकेन्द्र में कत्तिपय लोगों के द्वारा सबस्टेशन में पहुंचकर विभाग के लाईन व्यवस्था सुधार कार्य में नियम विरुद्ध अनावश्यक बाघा पहुंचा कर, विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के साथ अश्लील गाली गलौंज कर लाईन बंद करने के लिए कनिष्ठ अभियंता डौण्डी के उपर दबाव बनाई गई और लाईन बंद नहीं करने पर अधिकारी कर्मचारियों को सब स्टेशन परिसर में ही बंधक बनाकर रखा गया और सड़क जाम कर दी गई अतः इन सब के लिए जिम्मेदार कथित नेताओं ( कोमेश कोर्राम, कैलाश राजपूत्त, पल्‍टन भूआर्य, रविकांत देशमुस्व, अत्तिक कुरैशी, कोमलेन्द्र चन्द्राकर, नितिन साहू एवं अन्य लोग ) को चिन्हित कर इनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की जायें। विदित हो कि डौण्डी एक वानाछादित आदिवासी बहुल क्षेत्र है यहा पॉचवी अनुसूची लागू है और कोरोना काल चल रहा है और घारा 144 भी प्रभावशील है, और इन दिनो इस क्षेत्र में रोज – रोज हवा आऑघी तूफान आकाशीय बिजली की गर्जना से जगह – जगह झड़ गिरने, बिजली खमा टूटनें और आकाशीय बिजली से लाईन बंद होने की शिकायत्ते आ रहीं है जो स्वाभाविक भी है ] आर इन्ही सब वजहों से डॉण्डी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है इन परिस्थितियों में कुछ कत्तिपयय लोगों के द्वारा विद्युत विभाग के लाईन सुधार संबंधी विभागीय कार्य में जानबूझ कर अनावश्यक हस्ताक्षेप कर ब्रिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को उनके सबस्टेशन में ही बंधक बनाने वाले और बिजली सुधार कार्य में बाधा पहुंचाकर जनप्रतिनिधि होने की आड़ लेकर बिजली विभाग एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की छवि घूमिल करने वालें कतिपय लोगों को चिन्हित कर कार्यवाही करने का कष्ट करें अन्यथा की स्थिति में उग्र आंदोलन की जायेगी जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी । जिससे कि विमाग के अधिकारी कर्मचारी को सरक्षण मिले, विभागीय कार्य को पूरी मनोयोग से निष्पादन कर सके

नीरज ठाकुर युवा प्रभाग के अध्यक्ष ने cg24 आजतक से कहा कि इस मामले पर आज समाज ने एडिशनल एसपी को पत्र सौपकर कार्यवाही की मांग की है। और अगर इस मामले में आगे पहल नही किया जाता है। तो सर्व आदिवासी समाज बड़े आंदोलन व विरोध के लिए आगे आएगा दोषियों की गिरफ्तारी होना ही चाहिए।

पुलिस अधीक्षक के नाम आज पत्र सौपा गया

आदिवासी नेता रेवा रावटे ने भी कहा कि समाज काफी आक्रोशित है। व ऐसे कार्य करने वालो के ऊपर कार्यवाही चाहता है। पत्र दिया गया है। जल्द ही समाज की बैठक में आगे की रणनीति बनाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *