Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

डौण्डी मण्डल से पांच लोगों को मिली भाजयुमो की जारी सूची में स्थान, पार्टीजनों ने सभी को शुभकामनाएं व बधाई दी

Cg24 आजतक न्यूज

डोण्डी- भाजपा ने ब्लॉक पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार के निर्देशन पर नई टीम की सूची जारी की है। नयी टीम में डोण्डी ब्लॉक के जिला कन्या शक्ति संयोजिका प्रमुख डौंडी मंडल से श्रीमती रेखा चौहान,वही संजीव मानकर को युवा मोर्चा डौंडी मंडल अध्यक्ष व रूपेश नायक को युवा मोर्चा जिला प्रशिक्षण प्रमुख व भाजपा के समर्पित, मुकेश कौड़ो को जिला युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा डौंडी मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रजनी जायसवाल को नियुक्त किए गए हैं। डोण्डी मण्डल अध्यक्ष मनीष झा ने नई टीम के गठन पर खुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। व बधाई देते हुए कहा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।हम सब मिलकर ब्लॉक में संगठन को आगे बढ़ायेंगे। मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा तथा समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई शक्ति एवं गति प्रदान करेंगे।
भाजपा के,दिनेश अग्रवाल, राम नारायण धनकर, सोमेश सोरी, अजय चौहान ,राजेन्द्र जैन, विनय जायसवाल, ऋषभ सबरवाल, सहित अन्य ने भी शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *