Cg24 आजतक न्यूज
दल्ली राजहरा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एवं बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा कल 5 जून 2021 को कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए समस्त कांग्रेस जन अपने अपने घरों के बाहर बढ़ती हुई महंगाई को रोकने के लिए केंद्र सरकार की विफलताओं पेट्रोल डीजल के दाम, में सब्जियों के दाम में, राशन के दाम में, तेलों के दाम में, लगातार हो रही बढ़ोतरी को रोकने में विफल हुई केंद्र सरकार के खिलाफ में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक दल्ली राजहरा के कांग्रेस जनों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाना है। दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से युवा नेत्री जेबा कुरैशी ने समस्त कांग्रेस जनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने घरों के सामने केंद्र सरकार के बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन करें और उसको सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करें।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904