

बालोद cg24 आजतक न्यूज :- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विगत दिनों अनुकंपा नियुक्ति में 10% की शिथिलता को समाप्त करने के बाद समूचे छत्तीसगढ़ में अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किए जा रहे हैं,! जिसके तहत बालोद वन विभाग में लंबित 4 प्रकरणों में, आज वन मंडल कार्यालय बालोद में जिले के वन मंडल अधिकारी मयंक पांडेय “भारतीय वन सेवा” द्वारा पात्रता अनुसार संबंधितों को अनुकंपा नियुक्ति आदेश सौंपा गया ! इस अवसर पर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष मूलचंद शर्मा, उप प्रांत अध्यक्ष सुजीत रंगारी, जिला अध्यक्ष श्यामलाल डड़सेना, परिक्षेत्र अध्यक्ष कृष्णा पुरी गोस्वामी तथा वन मंडल कार्यालय के मुख्य लिपिक कपिल राम ताराम, स्थापना शाखा प्रभारी महेंद्र कुमार कौशल, सहायक स्थापना प्रभारी सियाराम भुआर्य तथा वन मंडल कार्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद थे लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों में स्वर्गीय लोचन साहू की सुपुत्री कुमारी किरण साहू तथा स्वर्गीय राजेश निषाद वनरक्षक की पुत्री कुमारी भावना निषाद एवं स्वर्गीय अजीत राम बढ़ाई की सुपुत्री कुमारी खिलेश्वरी बढ़ाई को सहायक ग्रेड 3 के पद पर नियुक्ति आदेश जारी किया गया, तथा स्वर्गीय दशरथ साहू वनरक्षक की सुपुत्री कुमारी धनिका साहू को वनरक्षक के पद पर नियुक्ति आदेश दिया गया,आदेश प्रति देने के बाद वन मंडल अधिकारी श्री मयंक पांडेय एवं छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा उन्हें विभाग के अनुशासन में रहकर कार्य करने की सलाह दी ।


CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904