Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजारी के शिक्षक शिवेन्द्र बहादुर साहू ने आनलाइन चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया

Cg24 आजतक न्यूज

डौंडीलोहारा- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजारी के शिक्षक शिवेन्द्र बहादुर साहू द्वारा कक्षा नवमी से बारहवीं तक के बच्चों के लिए आनलाइन चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।सभी प्रतिभागियों ने अपने अपने घरों से चित्र बना कर व्हाट्स ऐप पर प्रतियोगिता आयोजक शिक्षक को भेजा। इस प्रकार बड़ी तादाद में बच्चों ने इस चित्र कला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। जिसमें कु. गणेश्वरी मटियारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजारी और ईशू ठाकुर गुरु कुल विद्यापीठ बालोद ने संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार छबि लाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजारी और भरत लाल मटियारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संजारी ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया प्राप्त किया। तृतीय पुरस्कार रंजना भुआर्य ने प्राप्त किया।सांत्वना पुरस्कार राकेश विश्वकर्मा, मोहनीश कुमार, ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता आयोजनकर्ता शिक्षक शिवेन्द्र बहादुर साहू ने बताया कि बच्चों ने उत्साह के साथ चित्र कला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, शास उ मा वि संजारी के बच्चों के साथ ही महाविद्यालयीन बच्चों और अन्य विद्यालयों के बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *