Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व पर्यावरण दिवस पर पृथ्वी को बचाने किया गया पौधारोपण

Cg24 आजतक न्यूज़

  • भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यायुक्त मान. विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, राज्य सचिव कैलाश सोनी के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण किया जाना निर्देश प्राप्त हुआ था इसी तारतम्य में आज दिनांक 05 /06/2021 को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बालोद के समस्त पदाधिकारियों के मार्गदर्शन व स्थानीय संघ डौंडी के तत्वधान मे मनाया गया क्योंकि हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है ,पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने लगा है इन्हीं गंभीर समस्याओं से बचने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना अति आवश्यक हो गया है डौंडी ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों के साथ-साथ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडी की गाइड चिंतापूर्णी चंद्राकर, वीणा यादव और पूजा साथ ही शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक डौंडी वीरनारायण रोवर क्रु के रोवर गुलशन ,नेमेश, विवेक, टोकेश्वर हिमांशु ,सलीम ,अश्वन,लव कुमार ,राजेश के द्वारा स्काउट गाइड के पांचवें नियम स्काउट गाइड प्रकृति प्रेमी होता है को चरितार्थ करते हुए इनके द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार वृक्षों का पौधरोपण कर तथा वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लेकर पर्यावरण दिवस मनाया गया जो कि उनके प्रकृति व पर्यावरण के प्रति प्रेम के भाव को चरितार्थ करता है उक्त कार्यों की विशेष रूप से सराहना करते हुए जिला संघ बालोद के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी उक्त कार्य की जानकारी ब्लॉक सचिव स्काउट गाइड नेमसिंह साहू ने दी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *