Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

विश्व पर्यावरण दिवस पर मासूल के युवाओं ने पीपल का पौधा लगाकर उसे सुरक्षित रखने लिया संकल्प

cg24 आजतक न्यूज़

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम मासुल के युवाओं ने पौधारोपण किया एवं उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया। ग्राम मासुल के युवाओं ने छावदार पीपल के वृक्ष रोपण किया एवं पर्यावरण को सुरक्षित बनाये रखने के लिए लोगो को भी पौधा लगाने की अपील की। देवेंद्र कुमार, चंद्रप्रकाश, थानेश्वर, खेमचंद, उमाशंकर, तोपेश्वर, राजा, दानु, बंटी ने ग्राम के तालाब पार में आम एवं पीपल के वृक्ष लगाए।

युवकों का कहना है की आक्सीजन की कमी के कारण कारण हजारो लोगो की कोरोना से मौत हो गई। पेड़-पौधे जलवायु को संतुलित रखते हैं ऐसे में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए पेड़ पौधे लगाना आवश्यक है। मनुष्य को अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाना चाहिए। आज पर्यावरण का जो हाल है, इसे स्वच्छ करने का मात्र एक उपाय है कि अधिक से अधिक पौधा लगायें। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ही आज हमने पौधारोपण किया है और आगे भी करते रहेंगे। युवाओं की इस कार्य को देखकर ग्रामीणों ने काफी सराहनीय कार्य बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *