बालोद cg24 आजतक न्यूज
कलेक्टर जनमेजय महोबे आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम बेलमांड के गौठान परिसर में चंदन का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील किया कि वृक्षारोपण के लिए समय अनुकूल है, पर्यावरण सरंक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें। गौठान परिसर में वन मंडल अधिकारी श्री मंयक पाण्डेय ने आम का पौधा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर ने काजू का पौधा और एस.डी.एम. आर. एस. ठाकुर ने पाम का पौधा लगाया।
कलेक्टर ने गौठान परिसर में स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किए जा रहे वर्मी खाद का भी अवलोकन किया। समूह की सदस्यों ने कलेक्टर को बताया कि वर्मी खाद तैयार कर विक्रय किया जा रहा है तथा उनके बैंक खाते में राशि प्राप्त हो रही है। कलेक्टर ने ग्राम बेलमांड में कोविड-19 टीकाकरण की भी जानकारी ली और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शेष बचे व्यक्तियों का शतप्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904