Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कांग्रेस ने दिया सम्मान तो वही भाजपा ने समाज को किया दरकिनार,कोसरिया यादव समाज के जिला अध्यक्ष ने भाजपा को लेकर लगाया बड़ा आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा के नेताओ से मिलकर बालोद जिला में चल रहे इस तरह से समाज के साथ बर्ताव को बताया जाएगा

जिले में 60 हजार से अधिक जनसँख्या होने के बाद भी राजनीतिक दलों में कोसरिया यादव समाज की भूमिका शून्य

सरकार से मांग :- गौठान समिति ,दूध डेयरी व पशु औषधालय में कोसरिया यादव समाज को मिले प्राथमिकता

Cg24 आजतक न्यूज :- बालोद जिला में लगातार 2 चुनावो में बुरी तरह से तीनों सीट हार कर आने वाले चुनावों के लिए संगठन को हर स्तर पर मजबूत करने की कवायद में जुटी जिला भाजपा के लिए फिर एक बड़ी मुसीबत आन पड़ी है। जिला संगठन के गठन के बाद मोर्चा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी सूची जारी होने का कार्य चालू ही हुआ है। कि भाजयुमो को लेकर आज बालोद जिला कोसरिया समाज के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने आज बालोद जिला भाजपा पर समाज को संगठन स्तर पर जिम्मेदारी में भाई भतीजावाद करने का आरोप लगाकर समाज को दरकिनार करने का आरोप प्रेसवार्ता में लगा दिया है।

बालोद जिला गठन के बाद अमूमन यह पहला अवसर होगा जब किसी दल के खिलाफ किसी समाज को किसी भी राजनीतिक संगठन के गठन में राजनीतिक दल के ऊपर समाज के युवा नेतृत्व को दरकिनार करने व समूचे समाज को अपमानित करने का आरोप लगाने प्रेसवार्ता लेना पड़ा हो । और इसके लिए बकायदा उक्त समाज के जिला स्तरीय बड़े पदाधिकारियों को भाजपा के खिलाफ जिला स्तर पर प्रेसवार्ता कर आरोप लगाना पड़ा हो अब बात चाहे जो भी हो लेकिन 60 हजार की जनसंख्या वाले समाज के द्वारा एक राजनीतिक दल के खिलाफ मुखर होना बयान जारी करना भाजपा के लिए आगे चुनावो में काफी परेशानी खड़ी करेगा

जिलाध्यक्ष चन्द्रहास यादव ने आज कहा की बालोद कोसरिया यादव समाज के अनिल यादव को काग्रेस ने बालोद नगर पालिका का उपाध्यक्ष बनाया और शहर काग्रेस का अध्यक्ष बनाकर समाज को गौरवान्वित किया है वही दूसरी ओर जिला पंचायत सदस्य मोंटी यादव को भाजपा ने जिला युवा मोर्चा में नीचे स्थान गया हैं जिससे यादव समाज को धक्का लगा है।इस प्रकार से भाजपा द्वारा कोसरिया समाज को दरकिनार किया है, इस विषय को लेकर प्रदेश कौसरिया यादव समाज के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह सहित भाजपा के उच्च पदाधिकारियों से अवगत कराया जाएगा.

कोसरिया यादव समाज के लोगो को भाजपा ने किया है दरकिनार :- कोसरिया यादव समाज सगठन सचिव श्रीमती भुनेश्वरी यादव ने कहा कि प्रदेश में एक मात्र जिला पंचायत सदस्य नीतीश मोंटी यादव भाजपा के अधिकृत प्रत्यासी के रूप में काग्रेस के गढ़ में जीत का परचम लहराया है, पूर्व में युवा मोर्चा ने जिला मंत्री का दायित्व निभाया एवं युवाओं को पार्टी से जोड़ा है।हाल में हुए भाजपा युवा मोर्चा के गठन से कोसरिया समाज को निराशा हुई है ।जिला पंचायत चुनाव में भाजपा से अधिकृत प्रत्यासी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले को जिला युवा मोर्चा में स्थान दिया गया है ।कोसरिया यादव समाज के युवा मोटी यादव को उनके पूर्व पद के और नीचे स्थान दिया गया है। जिससे भाजपा जिला नेतृत्व की मानसिकता को दर्शाता है। जिससे समाज ठगी महसूस कर रही है।प्रेसवार्ता के दौरान उपाध्यक्ष अशोक यादव,कोषाध्यक्ष शिवकुमार यादव,सचिव रूपलाल यादव,सगठन मंत्री द्रारपाल यादव,महामंत्री भीषम यादव,सहसचिव रामजी यादव सहित समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस विषय पर cg24 आजतक ने जिला भाजपा महामंत्री प्रमोद जैन से बातचीत की तो उनका कहना है। कि जिला भाजपा ने नीतीश मोंटी यादव को पहले भी युवामोर्चा में दायित्व दिया था व इस बार भी स्थान दिया है। चूंकि वो जिला पंचायत सदस्य भी है। इसलिए समाज के अन्य लोगो को भी जिम्मेदारी दिया गया है। पार्टी ने सभी समाज को सम्मान दिया है। इसमे दरकिनार जैसी कोई बात नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *