Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

प्रधानमंत्री की घोषणा से मिलेगी बड़ी राहत . कुसुम शर्मा

cg24 आजतक न्यूज

डौंडीलोहारा. प्रदेश महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुसुम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशवासियों की कोरो ना कॉल में राहत पहुंचाने के किए गए ऐतिहासिक घोषणा के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि कोरोना काल के इस दौर में देशवासियों को राहत पहुंचाने प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा 18 साल के ऊपर के नागरिकों के लिए सभी राज्यों को मुफ्त वैक्सीन देने एवं नवंबर तक देश के 80 करोड़ गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त अनाज देने की घोषणा ऐतिहासिक है.
कुसुम शर्मा ने कहा कि देश पिछले 15 महीनों से वैशिवक महामारी कोरोना के भयावह दौर से लड़ रहा हैं और इस कोरोना काल मैं मोदी सरकार ने मजबूती के साथ लड़ाई लड़ी हैं.
देशवासियों को बेहतर से बेहतर सुविधा दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है पिछले 15 महीनों में कोविडअस्पताल बनाने से लेकर आईसीयू बेड की संख्या बढ़ाने वेंटिलेटर बनाने से लेकर टेस्टिंग लैब बढ़ाने इस बीते सवा साल में देश में एक नया हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया जो अपने आप में एक उपलब्धि है राज्यों की मांग पर उन्हे केंद्र द्वारा कोरोना नियंत्रण एवं वैक्सीनेशन का अधिकार दिया गया था जिस पर लगातार पुनर्विचार की मांग होती रही जिस पर शीघ्र निर्णय करते हुए देशवासियों को तकलीफ न हो इसके लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी घोषणा की है अब देश के हर राज्य में 18 साल से ऊपर के नागरिकों के लिए केंद्र की मोदी सरकार मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराएगी. किसी भी राज्य को वैक्सीन के लिए कुछ भी खर्च नहीं करना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *