Cg24 आजतक न्यूज

भारतीय जैन संघठना एवम जैन युवा शक्ति बालोद के तत्वावधान में आज विशाल रक्तदान शिविर का आगाज किया गया जिसमें ब्लड टेस्ट एवम रक्तदान किया गया ! अध्यक्ष राहुल गोलछा ने बताया यहाँ शिविर छत्तीसगढ़ लेवल पर एक साथ दिनांक 09 जून से 14 जून 2021 तक चलेगा जिसका आगाज 09 जून को किया गया ! जैन युवा शक्ति के अध्यक्ष श्रेयांश नाहटा ने बताया कि इस शिविर में रक्तदान के साथ ब्लड टेस्ट भी किया जायेगा ! आनंद बाफना ने बताया कि उनके टीम लगातार रक्तदान करने और करवाने में जुटी रहती है और उनके सदस्यो द्वारा एक एप्लीकेशन ब्लड केयर के नाम से भी लॉन्च किया है जिसके माध्यम से आप जल्द से जल्द ब्लड की जरूरत हिने पर डोनर पा सकते है ! श्रीमति त्रिशला जैन जी ने बताया की यहाँ शिविर का समापन 14 जून 2021 की किया जाना है यहाँ शिविर बालोद ब्लूड बैंक में आयोजित किया गया है ! यहाँ शिविर में दिलीप बाफना, आनंद बाफना ,श्रेयांश नाहटा ,मयंक नाहटा, रितु बाफना, प्रियंका चोपड़ा ,शुभम नाहटा , श्रेयांश भंसाली , नीलेश नाहटा,सौरभ चोपड़ा उपस्ति थे !
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904