Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

मुख्य नगर पालिका अधिकारी दल्ली राजहरा को वार्ड पार्षद सोनी दुबे ने दिया स्मरण पत्र

Cg24 आजतक न्यूज

वार्ड 3 में 2 पम्प हाउस में कर्मचारी नियुक्त करने हेतु पुनः स्मरण पत्र लिखा वार्ड पार्षद सोनी दुबे ने दल्ली राजहरा वार्ड क्रमांक 3 वल्लभ नगर वार्ड में 2 पम्प हाउस नगर पालिक द्वारा निर्मित है जिससे वार्ड के पटेल कालोनी में निवासरत लोगो को पानी का वितरण किया जाता है परन्तु नगर पालिका दल्ली राजहरा के द्वारा पम्प अटेंडेंट नियुक्त नही होने के कारण वार्ड के लोगो द्वारा संचालित किया जा रहा है इस सम्बंध में हमारे द्वारा दिनांक 30/12/2021 को भी एक पत्र देकर पम्प अटेंडेंट नियुक्त करने की मांग की गई थी परंतु नगर पालिका की वार्ड 3 के प्रति असेवेदनशीलता के कारण आज दिनांक तक भी पम्प अटेंडेंट नियुक्त नही किया जा रहा है।
जबकि दल्ली राजहरा के अन्य वार्डो में बोर खनन कर पम्प स्थापित किये जाने पर वार्ड में नियुक्त पम्प अटेंडेट ही उसका संचालन करते है जबकि वार्ड क्रमांक 3 के साथ लगातार भेदभाव किया जाता है।
अतः मेरे द्वारा दिये गए पत्र का सज्ञान लेते हुए वार्ड क्रमांक 3 के दो पम्प हाउस को संचालित करने हेतु बिना भेदभाव किये हुए नगर पालिका के पम्प अटेंडेंट को जिम्मेदारी दी जाये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *