Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

समय सीमा के प्रकरणों का प्रभावी निराकरण करें – बालोद कलेक्टर : फसल कटाई के पश्चात खेतों में अवशेषों को नहीं जलाने कलेक्टर की अपील

राजस्व प्रकरणों का तेजी से निराकरण के दिए निर्देश  

 बालोद cg24 आजतक न्यूज

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि समय सीमा के लंबित प्रकरणों का प्रभावी निराकरण करें। महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास, राज्य सचिवालय, पीजीएन, कमिश्नर कार्यालय आदि से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की और शेष प्रकरणों का प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने किसानों से अपील किया है कि वे फसल कटाई के पश्चात खेतों में फसलों के अवशेषों को नही जलाएॅ, इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। उन्होंने कहा कि फसल के अवशेषों को निकटतम गौठानों में पशुचारा हेतु उपलब्ध कराएॅ। कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएॅ। सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा, फौती के लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करें। आरबीसी 6-4 के प्रकरणों के निराकरण हेतु प्रतिवेदन भेजें। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण करें। आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को रेडीटूईट वितरण का भी मॉनीटरिंग करें।
कलेक्टर ने फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने कृषि आदान सहायता हेतु राजीव गॉधी किसान न्याय योजना का क्रियान्वयन और मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के संबंध में कृषि विभाग, वन विभाग, उद्यान विभाग तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। उन्होंने जिले में योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने तथा हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. ए.क.ेबाजपेयी, एस.डी.एम. बालोद आर.एस.ठाकुर, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा श्री ऋषिकेश तिवारी, एस.डी.एम. गुण्डरदेही भूपेन्द्र अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, अभिषेक दीवान, सुब्रत प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *