Cg24 आजतक न्यूज
बालोद/खेरथा :–बालोद जिला भाजपा में नवगठित भाजयुमो की जिला कार्यकारिणी की सूची जारी होते अभी कुछ ही समय बिता है। पर जिले में इसको लेकर असंतोष अब खुलकर सामने आ रहा है। आज खेरथा मण्डल क्षेत्र के तीन युवा नेताओ ने भाजयुमो जिला अध्यक्ष के नाम जारी पत्र में संगठन के द्वारा दी गई जिम्मेदारी से कार्य करने में असमर्थता जताते हुए दिए गए पदों से इस्तीफा दे दिया है। जो कि बड़ा मामला दिखाई दे रहा है। इस्तीफा देने वालो में प्रमुख रूप से मयंक बाफना,देवेंद्र सिन्हा, रवि साहू शामिल है।

गठन बाद से ही विवादों में फंस रहा था युवामोर्चा की सूची गुंडरदेही मण्डल के एक युवा नेता को लेकर तो बकायदा उस समाज के जिला पदाधिकारियों ने जिला भाजपा पर भी समाज के युवाओं को दरकिनार करने व उपेक्षा करने का आरोप प्रेसवार्ता लेकर के लगाया था और आज खेरथा मण्डल के युवाओं का इस्तीफा देना काफी चौकाने वाला निर्णय है। और यह भी स्पष्ठ हो रहा है। कि भाजपा जिला संगठन के अंदर अभी सब कुछ ठीक नही चल रहा ।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष के नाम तय होने के बाद जिला कार्यकारिणी की सूची जारी होने में हुई देरी से यह कयास लगाए जा रहे थे कि कही भाजयुमो जिला अध्यक्ष को फ्री हैंड देने में कोई दबाव तो नही बन रहा जिससे यह स्थिति बन रहा हो अब गठन के कुछ ही समय के अंदर यह इस्तीफा देने का क्रम पार्टी की संगठन छवि को खासकर युवाओं के बीच प्रभावित करेगा ऐसा कहा जा रहा है।
आखिर ऐसा क्यों चल रहा जिला भाजपा में :- कुछ लोगो का मानना है। कि एक तरफा रवैया व कार्यशैली के कारण असंतोष बढ़ता ही जा रहा है । गत दिनों हुए युवा मोर्चा जिला बालोंद के गठन बाद लगातार असंतोष सामने आ रहा हैं पूर्व में दल्ली की घटना सामने है। जहां बिना प्राथमिक सदस्य के जिले का पदाधिकारी बना देने की बात कही गई वही कोसारिया यादव समाज अपनी उपेक्षा से नाराज और आज का यह ताजा मामला सामने आए हैं जिसमें गुंडरदेही विधानसभा के खेरथा मंडल की लगातार अनदेखी से कार्यकर्ता आक्रोशित होकर इस्तीफा दे रहे।
किशोरी साहू जिला महामंत्री बालोद भाजपा :- सभी युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता है। और संगठन के हित मे कार्य कर रहे है। नाराजगी व असंतोष जैसी बात नही है। सभी को योग्यता के अनुरूप कार्य दायित्व दिया गया है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904