Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

महासमुंद : गोबर बिक्री की राशि सुरेश ने बच्ची की पढ़ाई में लगायी

Cg24 आजतक न्यूज़


छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना गौ-पालकों, किसानों और ग्रामीणों के लिए अतिरिक्त आमदानी का जरिया बन गई है। इस योजना से होने वाली लाभ के वजह से ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण बना है। पशुओं के देखभाल एवं उनके सरंक्षण एवं संवर्धन को लेकर भी ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ी है। पशुओं का गोबर ग्रामीणों के लिए अब धन बन गया है। आज जिले के विकास कार्यो के लोकार्पण में महासमुन्द जिले के ग्राम गनेकेरा के पशुपालक किसान सुरेश नाग को गोधन न्याय योजना से अच्छा खासा मुनाफा होने लगा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महासमुन्द जिले में वर्चुअल भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान पशुपालक किसान से चर्चा की। पशुपालक नाग ने बताया कि उनके पास मात्र 6 गाय है। गोधन न्याय योजना २ाुरू होने के उपरांत उन्होंने गोठान में 261 क्विंटल गोबर का विक्रय किए हैं, जिससे उन्हें 52 हजार 200 रूपये की आमदानी प्राप्त हुई है। इस रकम का उपयोग उन्होंने अपनी पुत्री, जो निजी महाविद्यालय में बीएड कर रहीं है उनके फीस देने में लगाया है। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *