इस मामले पर हमारे सवांददाता ने अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा साहू से बात करने की लगातार कोशिश की लेकिन बात नही हो पाया वही मोबाइल पर भी संपर्क कर जानकारी लेने का प्रयाश भी संभव नही हुआ ।
Cg24 आजतक न्यूज
गुंडरदेही परस साहू की रिपोर्ट:- आज जनपद पंचायत गुंडरदेही में साधारण सभा बैठक का आयोजन किया गया जो हंगामेदार रहा व जनपद की बैठक में पक्ष व विपक्ष के बीच राशि आबंटन को लेकर खूब कहासुनी हुई आज के बैठक में 15 वे वित्त जनपद की राशि का आबंटन के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई जनपद पंचायत गुंडरदेही को 15 वे वित्त की कुल राशि 2 करोड़ 4 लाख की राशि प्राप्त हुई जिसमें 24 जनपद सदस्यों को 8 लाख 50 हजार प्रत्येक सदस्य को अपने क्षेत्र विकास के लिए मिलना था लेकिन जनपद पंचायत क्षेत्र के कई अन्य सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अध्यक्ष सुचित्रा साहू व उपाध्यक्ष अजय जैन की मनमानी कार्यप्रणाली एवम क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद के नाम का धौंस दिखाकर अपनी मनमानी पर उतर आए है। गुंडरदेही क्षेत्र के कई महिला जनपद सदस्यों ने भी जनपद अध्यक्ष पर 15 वे वित्त की राशि मे कटौती करने की बात कही है।

जनपद सदस्यों ने इस विषय पर खुलकर बात कही व कहा कि जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू का कहना है। कि मैं अपने हिसाब से जनपद सदस्य को क्षेत्र के विकास के लिए राशि दूंगी मैं चाहूं किसी को कम दु या ज्यादा दूँ, आपको क्या मतलब हमारी सरकार है।
ऐसी स्थिति में आज गांव के विकास के लिए भी पार्टी देखकर काम होने लगा है आज के बैठक में पूरी तरह से विपक्ष के विचारों को दबा दिया गया और विपक्ष के पूरे जनपद सदस्य इस मनमानी के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करते हुए विरोध प्रकट किये और विपक्ष के सभी सदस्य इस मामले को लेकर जल्द ही जिला पंचायत सीईओ,कलेक्टर व सांसद से मिलकर इस तरह से हो रही मनमानी के विरुद्ध व अपने क्षेत्र की गांव के विकास के लिए लड़ाई लड़ने की बात कही है। जब नाराज सदस्यों के द्वारा अपने प्रस्ताव को लिखने के लिए बोला गया तो सीईओ एवम अन्य कर्मचारी के द्वारा प्रस्ताव लिखने से मना कर दिया गया आज के इस बैठक सभा मे विरोध करने वालो में जनपद सदस्य अनिल सोनी, मति निर्मला हेमन्त साहू, मति गायत्री ठाकुर, तेजराम साहू, मति दुर्गेश्वरी यादव,प्रेम कुमार गोरे, श्रीमति चंद्रिका गिरधर साहू,श्रीमति वेद कुमारी गजेंद्र, हीरा लाल गांधी आदि सम्मिलित रहे।
जनपद उपाध्यक्ष अजय जैन ने कहा कि अध्यक्ष उपाध्यक्ष को जो अतिरिक्त राशि आवंटन हुआ है उस राशि को गुंडरदेही ब्लॉक के किसी भी ग्राम पंचायत में आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य कराएंगे सभी सदस्यों को समांतर राशि दिया गया है। कटौती की कही कोई बात नही ।
इस पूरे मामले को लेकर नव पदस्थ जनपद पंचायत सीईओ दीप्ति मंडावी ने कहा बहुमत के आधार पर राशि दिया गया है। पक्ष विपक्ष की कोई बात नहीं है कोई भी नियम बनता है तो बहुमत के हिसाब से बनता है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904