Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

शिक्षाकर्मी की संदिग्ध हालत में मिली लाश,शरीर पर कपड़े नही,हाथ पैर बंधे हुए थे महिला के

सूत्रों की जानकारी अनुसार मृतक महिला सेमहरडीह स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्य करती थी।

डौण्डी लोहारा cg24 आजतक न्यूज़ :- डौण्डी लोहारा से महज 8 किलोमीटर दूर ग्राम कोसमी में आज सुबह एक वारदात ने पूरे बालोद जिला की पुलिस को सुबह सुबह ही जांच में लगा दिया मामला भी काफी संदिग्ध बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी अनुसार ग्राम कोसमी में आज सुबह ग्राम के एक शिक्षाकर्मी महिला की संदिग्ध हालत में मौत होना बताया जा रहा है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई व डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन कर रही है। ग्राम कोसमी प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिया का पैतृक गृह निवास है। मामले में वारदात के तरिके को देखते हुए पुलिस हर बिंदु पर जांच के दायरे को आगे बढ़ा रहा है। मौके पर फॉरेंसिक जांच टीम व डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। व बारीकी से जांच पड़ताल किया जा रहा है।

वारदात स्थल पर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा,उप पुलिस अधीक्षक डी आर पोर्ते, सीएसपी दल्ली अलीम खान,डौण्डी लोहारा,देवरी,अर्जुन्दा थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *