Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अध्यक्ष/एल्डरमेन व पार्षदनिधि के तहत मंगाए गए समानो में घालमेल के चलते पालिका जानकारी देने में हिलहवाला कर रहा :- मनोज दुबे

Cg24 आजतक न्यूज

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य मनोज दुबे ने सूचना के अधिकार को लेकर कहा है। कि दल्ली राजहरा नगर पालिका में सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के नियमो का पालन नही किया जा रहा है हमारे द्वारा दिनांक 6/01/2021को दिनांक 02/02/2021 को दिनांक02/02/2021को नगर पालिका में सूचना के अधिकार के अंतर्गत जानकारी मांगी गई थी परंतु नगर पालिका के जन सूचना अधिकारी ने समयावधि में जानकारी प्रदान नही की गई जिसके बाद हमने दिनांक09/02/2021 को दिनांक 06/03/2021 को दिनांक 06/03/2021 को एवं दिनांक 11/05/2021 को नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के प्रथम अपीलीय अधिकारी को प्रथम अपील प्रस्तुत कर अपील दायर की गई परंतु उस पर भी किसी भी प्रकार की कोई सुनवाई नही की गई अंततः हमे सूचना प्राप्त करने हेतु राज्य सूचना आयोग की शरण मे जाना पड़ा वही नगर पालिका दल्ली राजहरा में अध्यक्ष/पार्षद/एल्डरमेन निधि से दिनांक 31/04/2021 को नगर पालिका में कुर्शी,3 सीटर स्टील चेयर आया था जिसकी फोटो सोशल मीडिया में 31/04/2021 को ही राजहरा के कई व्हाट्स एप ग्रुप में डाली गई थी उक्त आये हुए सामानों के निम्न जानकारी निविदा क्रमांक फर्म का नाम बिल व्हाउचर की जानकारी हेतु दिनांक 1/04/2021 को भी एक आर टी आई दाखिल की गई जिसकी जानकारी जन सूचना अधिकारी द्वारा भी समयावधि में उपलब्ध नही कराई गई उसके उपरांत दिनांक11/05/2021 को नगर पालिका के प्रथम अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील प्रस्तुत की गई जिसमें प्रथम अपीलीय अधिकारी ने जन सूचना अधिकारी को सूचना उपलब्ध कराने हेतु कहा गया पालिका के जन सूचना अधिकारी द्वारा 18/05/2021 को डाक द्वारा पत्र भेजकर यह जानकारी दी गई कि उक्त अवधि में सामान खरीदी की प्रक्रिया प्रक्रियाधीन थी इसलिए आपके द्वारा चाही गई जानकारी उपलब्ध कराना संभव नही है
नगर पालिका द्वारा 1/04/2021को अध्यक्ष/पार्षद/एल्डरमेन निधि से मंगाया गया समान प्रक्रियाधीन था तो 31 मार्च को वह सामान नगर पालिका में कैसे आ गया इससे तो यही जाहिर होता है कि नगर पालिका अधिकारी द्वारा निविदा से पूर्व सामान मंगा कर बाद में ठेकेदार को मनमाना दर दिलाकर फायदा पहुचाया गया है जो कि जांच का विषय है ।नगर पालिका दल्ली राजहरा में ऐसे ही न् जाने कितने आवेदनकर्ता को इस कानून के अंतर्गत जानकारी प्रदान नही करके आर टी आई कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है और जानकारी देने से बचा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी से उसके बाद भी 2005 में केंद्र की कॉंग्रेस सरकार द्वारा लाये कानून का पालन नही किया जा रहा है इसके अलावा भी कई बार आर टी आई कानून के अंतर्गत जानकारी मांगने पर नगर पालिका के पूर्व के अधिकारी एवं उच्च पद पर बैठे जनप्रतिनिधि द्वारा आवेदक को बार बार झूठे प्रकरण में फसाने मारपीट करने की धमकी भी दी जाती रही है।अतः छत्तीसगढ़ सरकार से मांग करते है कि आर टी आई कानून का उलंघन कर सूचना छुपाने वाले जन सूचना अधिकारी पर उचित कार्यवाही करते नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित कर आर टी आई कानून का नियमतः पालन करवाने की कृपा करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *