

cg24 आजतक न्यूज
आम आदमी पार्टी सरायपाली विधानसभा अध्यक्ष आशिक हुसैन पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल प्रर्दशन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा के खिलाफ हत्या का अपराध कायम करने थाना प्रभारी सरायपाली को ज्ञापन सौंपा तथा जानकारी दी है कि ग्राम बेमचा के निवासी माता उमा साहू और पांच बेटियों ने शराबी पति की वजह से तंग आकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो गए। इसका वजह पूर्ण रूप से कांग्रेस सरकार का शराब नीति है।जब कांग्रेस विपक्ष में था और भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में शराब बेचने का गोरखधंधा चालू किया तब कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के माताएं बहने से वादा किया कि हम पूर्ण शराबबंदी छत्तीसगढ़ में करेंगे और लोगों से शराब की लत को छुड़ाने के लिए उनके इलाज के लिए दुरुस्त व्यवस्था करेंगे। लेकिन जैसे ही कांग्रेस सरकार सत्ता में आए अपना पुराना असली रंग दिखाना चालू कर दिया शराबबंदी के जगह पूरे छत्तीसगढ़ में शराब को कैसे सुगमता से आम जनता को परोस कर शराबी बनाया जाए। जिससे इनके एवं उनके करीबी शराब कंपनी मालामाल हो जाए के नीति पर काम किया गया। जो घोर निंदनीय है और छत्तीसगढ़ की माताएं बहने ऐसे सरकार को कभी माफ नहीं करेंगी इसका दुष्परिणाम पूरे छत्तीसगढ़ में दिख रहा है जहां दिन प्रतिदिन शराब के वजह से 12,15 वर्ष के बच्चे भी शराबी होते जा रहे हैं ।गरीब परिवारों में जहां रोज कमा कर खाने वाले हैं उनके पति या बेटे शराबी हो चुके हैं जो अपने शराब की नशा के लिए गरीबी रेखा से मिलने वाले ₹1 किलो के चावल को भी बेच कर शराब खरीदते हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण ग्राम बेमचा की उमा माता का उनकी पांच बेटियों ने शराब के वजह से दुख पीड़ा को सहन करते रहे और जब सहनशक्ति से बाहर हो गया तब उन्होंने आत्महत्या करने का रास्ता चुना।इन 5 परिवारों के मौत के बाद भी कांग्रेसी सरकार छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी नहीं करेगा क्योंकि उनका उद्देश्य अपने जेब भरना है लोगों की सेवा करना नही है। भूपेश बघेल वादा के अनुसार शराबबंदी का पालन नहीं करने की वजह से महासमुन्द के बेमचा ग्राम में हुई आत्म हत्या की दोषी है इस वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री के खिलाफ अपराध कायम करने का ज्ञापन थाना प्रभारी सरायपाली को सौंपा गया तथा वर्चुअल प्रदर्शन किया गया। प्रर्दशन में प्रमुख रूप से शामिल होने वालों में विधानसभा अध्यक्ष आशिक हुसैन, जिला उपाध्यक्ष मुरारी प्रधान, मीडिया प्रभारी सुजित बंसल,मंडल अध्यक्ष प्रवीन सतपती, दिनेश शर्मा एवं अन्य साथी शामिल रहे।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904