Breaking News
google.com, pub-8616032207403459, DIRECT, f08c47fec0942fa0

कोसमी महिला शिक्षाकर्मी मर्डर मामले में देर रात तक गांव में डटी बालोद पुलिस,ग्रामीणों से पूछताछ वही संदिग्धों पर कड़ी नजर

Cg24 आजतक न्यूज़

हाईप्रोफाइल मर्डर मामले में कोसमी गांव में सुबह से लेकर देर रात तक डटी हुई है। पुलिस व मामले को सुलझाने की हर कोशिश किया जा रहा है। शिक्षाकर्मी मृतक महिला हिमेश्वरी नायक का परिवारिक रिश्तेदारी प्रदेश की महिला मंत्री से जुड़े होने से यह मर्डर कांड जैसा कि पुलिस के द्वारा बताया गया काफी हाईप्रोफ़ाइल हो गया है। और इस मामले के जल्द से जल्द खुलासे के लिए बालोद जिला पुलिस के सभी आला अधिकारी व एक्सपर्ट थाना प्रभारियों को भी लगाया गया है। जो सुबह से ही हर बिंदु पर बारीकी से जांच कर रहे है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद से जांच में जुटी पुलिस ने जांच के दायरे को आगे बढ़ाते हुए कुछ लोगो से पूछताछ की व जानकारी लिया वही बताया जा रहा है। कि कुछ संदिग्ध लोग भी पुलिस की राडार में आ सकते है।

इस मर्डर मिस्ट्री में पुलिस मृतका के जान पहचान वाले, आने जाने वालों व घर मे कार्य करने वालो से भी पूछताछ कर सकती है। जिससे कुछ जानकारी मिल सके ।इस वारदात में जिस तरह से महिला मृतक शिक्षाकर्मी के साथ बर्ताव किया गया व हत्या को अंजाम दिया गया है। वो काफी भयानक है। और पूरे क्षेत्र में आज दिनभर इसकी चर्चा आमजन में होते रही ।

बालोद पुलिस मामले के सामने आने के बाद जिस तेजी के साथ बड़े पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करते दिख रहे है। ग्रामीणों को भरोसा है। कि जल्द ही इस हत्या के आरोपी को पुलिस अपने पकड़ में ले लेगी व इस भयानक वारदात को अंजाम देने वाला सलाखों के पीछे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *