
प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के खिलाफ प्रदेश भाजपा के नेता अलग अलग जिलों में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस सरकार की खामियों व कमियों को उजागर करने प्रेसवार्ता आयोजित कर बयान जारी किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांकेर जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री केदार कश्यप ,कांकेर सांसद मोहन मण्डावी वरिष्ठ भाजपा नेता भरत मटियारा,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत जिला भाजपा अध्यक्ष सतीश लाटिया सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले ढाई वर्षो से सत्ता में विराजमान कांग्रेस पार्टी ने जनता के साथ विश्वासघात किया है, बदहाल क़ानून व्यवस्था, आदिवासियों के साथ बढ़ते अत्याचार ,किसानों के साथ अन्याय एवम प्रदेश में माफिया राज को सरकार बढ़ावा दे रही है।

CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904