cg24 आजतक न्यूज़
गुंडरदेही cg 24 आज तक न्यूज़ रिपोर्टर परस साहू :-गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत खुरसुल के युवक की हुई हत्या आज पड़ोसी गांव के तालाब पार में मिला शव खुरसुल सरपंच से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक कल शाम लगभग 7:00 बजे घर से निकला था युवक रात को घर नहीं पहुंचा तो सुबह ढूंढने निकलने परिवार को पता चला कि युवक की हत्या हो गया है।

सरपंच खुरसुल बृजमोहन साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का गांव में स्वयं का एक छोटा सा टेंट हाउस का कारोबार है आगे सरपंच ने बताया कि मृतक कल शाम को 7:00 बजे घर से निकला था रात भर घर नहीं पहुंचने से मृतक के परिजन ने सुबह पूछताछ करते हुए उसे ढूंढने निकले तो ग्राम घोड़ेला के तालाब पार में 26 वर्ष युवक टामेंस ठाकुर का खून से लथपथ चेहरे में चोट के निशान उनका लाश मिला, क्षेत्र में सनसनी फैल गई वही आसपास के सहयोग व स्थानीय सरपंच की मदद से अर्जुंदा थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराया गया तब अर्जुंदा थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे है।
CG24 aajtak news Balram Gupta 9893932904